गोरखपुर: दाह संस्कार में जा रहे दो लोग करंट की चपेट में आए, लाठी-डंडे मारकर बचाई गई जान
गोरखपुर के सिकरीगंज में एक दाह संस्कार में जा रहे दो लोग गिरे हुए बिजली के तार की चपेट में ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
सिकरीगंज में दाह संस्कार के दौरान दो लोग करंट की चपेट में।
गिरे हुए बिजली के पोल और तार से हुआ हादसा।
रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से मारकर दोनों को बचाया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिकरीगंज के कुआनो घाट पर कई दिन से गिरे पोल व तार की चपेट में दो लोग आ गए। दोनों अपने मृत रिश्तेदार के दाह संस्कार में जा रहे थे। पार्थिक शरीर लेकर जा रहे अन्य रिश्तेदारों ने लाठी-डंडे से मारकर किसी तरह दोनों को करंट से मुक्त कराया।
इसके बाद बिजली निगम को सूचना दी। सिकरीगंज के एसडीओ विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
सिकरीगंज के अवधेश भुज का बीती रात निधन हो गया था। मंगलवार सुबह आठ बजे उनका पार्थिव शरीर लेकर रिश्तेदार कुआनो नदी के घाट की तरफ जा रहे थे। घाट के पहले रास्ते में एक पोल गिरा था। पोल से जुड़ा एरियल बंच कंडक्टर भी जमीन पर गिरा था। यह केबल कई जगह कटा था।
रास्ते से केबल हटाने के प्रयास में मृतक के रिश्तेदार कुरी बाजार निवासी 42 वर्षीय हरिनंद और सिकरीगंज के 52 वर्षीय शिवकुमार भुज करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। अचानक उन्हें गिरता देख शव यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने लाठी-डंडा उडाकर किसी तरह दोनों को तार से छुड़ाया।
सिकरीगंज में जर्जर तार व पोल से परेशानी
उपभोक्ताओं का कहना है कि सिकरीगंज क्षेत्र में जर्जर तार व पोल से परेशानी बढ़ती जा रही है। कई जगह पोल टेढ़े गए हैं तो कई जगह तार जर्जर होकर लटक रहे हैं। शिकायत के बाद भी अभियंता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
