ध्यान दें रेल यात्री! लखनऊ स्टेशन पर काम के चलते 15 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ स्टेशन पर कान्कोर्स निर्माण के कारण यातायात एवं पावर ब्लॉक को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
लखनऊ स्टेशन पर कान्कोर्स निर्माण के कारण ब्लॉक बढ़ा।
यातायात एवं पावर ब्लॉक अब 15 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
गोरखधाम, बांद्रा सहित कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कान्कोर्स निर्माण के लिए पूर्व में लिए यातायात एवं पावर ब्लाक की अवधि को 15 सितम्बर तक बढाया गया है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोरखधाम और बांद्रा आदि एक्सप्रेस ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।
- 14 व 15 सितंबर को 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
- 14 सितंबर को 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
- 15 सितंबर को 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
- 14 एवं 15 सितंबर को 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
- 15 सितंबर को 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
- 14 एवं 15 सितंबर को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
- 14 सितंबर को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर संेट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानसूनी वर्षा का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत
