विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में शौचालय के लिए 25 प्रतिशत परिवार ही मिले पात्र, जल्द मिलेगी पहली किस्त

Published: Thu, 15 Jan 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में गरीबी उन्मूलन अभियान के तहत शौचालय विहीन परिवारों का सत्यापन पूरा हो गया है। 15,912 परिवारों में से ...और पढ़ें

जीरो पावर्टी अभियान में शौचालय विहीन मिले 15,912 में से 98 प्रतिशत का सत्यापन पूरा। सांकेतिक तस्वीर

जीरो पावर्टी अभियान में शौचालय विहीन मिले 15,912 में से 98 प्रतिशत का सत्यापन पूरा। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गोरखपुर में 15,912 परिवारों का शौचालय सत्यापन पूरा हुआ।

  2. कुल 25 प्रतिशत (4327) परिवार शौचालय निर्माण के लिए पात्र मिले।

  3. पात्र परिवारों को अगले महीने मिलेगी पहली किस्त।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जीरो पावर्टी (गरीबी उन्मूलन) अभियान में शौचालय विहीन मिले 15, 912 में से 98 प्रतिशत परिवारों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें 25 प्रतिशत परिवार पात्र मिले हैं। बाकी परिवार अपात्र हैं या फिर पहले से आच्छादित हैं।

सत्यापन कार्य पूरा होते ही पंचायतराज विभाग पात्र परिवारों से आनलाइन आवेदन कराएगा फिर उसके बाद शौचालय की पहली किस्त जारी की जाएगी। अगले महीने तक संबंधित पात्रों के खातों में यह किस्त पहुंच जाने की उम्मीद है।

उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि गोरखपुर जिले में 15,912 परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है जिनमें 4,423 परिवार पूर्व में ही आच्छादित हो चुके हैं जबकि 6,987 परिवार अपात्र और 4327 परिवार पात्र मिले हैं।

महराजगंज में सत्यापन पूरा, देवरिया व कुशीनगर में जारी
उप निदेशक पंचायत ने बताया कि देवरिया में 62 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। यहां 12, 900 परिवारों के सत्यापन में 2,414 परिवार पूर्व से आच्छादित मिले। 1526 परिवार अपात्र और 4107 परिवार पात्र मिले हैं। कुशीनगर में 89.95 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें- UP SIR Update: फार्म छह भरने वालों को भी मिलेगी एसआईआर वाली राहत, नाम-पता संशोधन को आए 17 हजार आवेदन

यहां 14, 524 में 6246 परिवार पूर्व से आच्छादित और 5431 परिवार अपात्र व 1387 परिवार पात्र मिल हैं। इसी तरह महराजगंज में 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो चुका है।

यहां 12618 परिवारों का सत्यापन किया गया है जिसमें 6836 परिवारों को पहले ही शौचालय मुहैया कराया जा चुका है। 3,587 परिवार अपात्र और 2195 परिवार पात्र पाए गए हैं।