विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर धागा फैक्ट्री में श्रमिकों का प्रदर्शन, प्रबंधन को हड़ताल की नोटिस

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 03 Sep 2026 01:06 PM (IST)

गोरखपुर की महावीर सिंटेक्स मिल के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. महावीर सिंटेक्स मिल श्रमिक प्रबंधन के खिलाफ आंदोलनरत।

  2. वेतन निर्धारण, ओवरटाइम भुगतान प्रमुख मांगें।

  3. मांगें न मानने पर हड़ताल की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। नगर के गाहासाड़ स्थित महावीर सिंटेक्स मिल (धागा फैक्ट्री) के श्रमिक मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का रुख अख्तियार कर रहे है। गुरुवार को श्रमिकों ने तहसील में प्रदर्शन कर औद्योगिक विवाद अधिनियम -1947 की धारा 22 के तहत हड़ताल की नोटिस दी। मांग पत्र और नोटिस की प्रतिलिपि एसडीएम को सौंप प्रतिलिपि अधिकारियों की भेज समस्याओं के समाधान की मांग की।

महावीर सिंटेक्स मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रम विभाग ने 17 अप्रैल 26 को मिल कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर पत्र जारी किया था, लेकिन अब तक इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला है। संघ ने वेतन निर्धारण को प्रमुख मांग बताते हुए प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।श्रमिकों ने प्रत्येक शिफ्ट में समान रूप से ड्यूटी देने, पुराने कर्मचारियों को काम से नहीं हटाने और पात्र कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई है।

संघ का आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी श्रमिकों को ड्यूटी पर रोका जाता है, लेकिन ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया जाता है। मानक से अधिक मशीन चलाने का दबाव बनाने की बात भी कही गई है।कर्मचारियों को कुशल कार्य के अनुरूप वेतन देने, वेतन पर्ची उपलब्ध कराने, पीएफ और ईएसआई का पूरा हिसाब देने तथा सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान करने की मांग की गई है। मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मंत्री विजय सिंह समेत अन्य श्रमिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें... गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत 22 ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट

आठ दिसंबर 2024 को बंद हुआ था जूट मिल

महावीर सिंटेक्स के साथ पूर्व में जूट मिल का भी संचालन होता था। बाजार में जूट उत्पादों की मांग घटने और श्रमिकों के आंदोलन के बाद प्रबंधन ने आठ दिसंबर 2024 को इसका संचालन बंद कर दिया था। इससे करीब 1200 श्रमिक बेरोजगार हो गए थे।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में निर्माणाधीन टंकी का छज्जा टूटने से दो मजदूर घायल, एक की मौत

कर्मियों की मांगों को लेकर श्रमायुक्त के यहां बातचीत चल रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

-

-धीरज मस्करा, निदेशक महावीर सिंटेक्स मिल, सहजनवा