विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें... गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत 22 ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:30 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दानापुर मंडल में रेलवे निर्माण कार्य के कारण।

  2. गोरखपुर-पाटलिपुत्र सहित 22 ट्रेनें निरस्त की गईं।

  3. बाघ, मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीद जंक्शन एवं रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री नान इंटरलाक व नानइंटरलाक नानइंटरलाक कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों का ब्लाक रहेगा। इसके चलते गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत विभिन्न तिथियों में 22 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 25 सितंबर व 02 अक्टूबर को चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 26 सितंबर व 03 अक्टूबर को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस।
  • 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर को चलने वाली 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलने वाली पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस।


मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें

  • 22 एवं 29 सितंबर को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-सबदलपुर-मुंगेर के रास्ते।
  • 25 सितंबर एवं 01 अक्टूबर को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुंगेर-बरौनी के रास्ते।
  • 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बर्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी के रास्ते।
  • 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते।
  • 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते।
  • 26 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-किऊल के रास्ते।
  • 26, 28, 29 सितंबर, 01 एवं 03 अक्टूबर को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते।
  • 27, 28, 29 सितंबर, 02 एवं 04 अक्टूबर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते।
  • 26, 30 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते।
  • 27, 30 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते।
  • 01 अक्टूबर को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते।
  • 02 अक्टूबर को चलने वाली 15151 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में स्पाइसजेट की उड़ान में देरी, वायुसेना की विशेष अनुमति से हुई रवाना

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पेंटो, ट्रेनों का संचालन एक घंटा ठप