विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में शादी की जिद पर अड़ी 17 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, प्रेमी के समझाने पर उतरी

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:26 PM (IST)

गोरखपुर में एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़कर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, क्योंकि उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती।

शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती।

HighLights

  1. 17 वर्षीय किशोरी शादी की जिद में टावर पर चढ़ी।

  2. प्रेमी से शादी के लिए स्वजन नहीं थे तैयार।

  3. पुलिस और प्रेमी ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह प्रेमी से शादी करने की जिद में पड़ोसी गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस किशोरी और उसके प्रेमी को चौकी ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

किशोरी की गांव के ही एक युवक से करीब तीन वर्ष से दोस्ती थी। किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके स्वजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर वह नाराज थी।

सोमवार सुबह उसने अपनी बात मनवाने के लिए पड़ोसी गांव मंगलपुर के जगदीशपुर दक्षिणी टोला स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 11.50.49 AM (2)

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। किशोरी ने स्पष्ट कहा कि प्रेमी के आने पर ही वह टावर से नीचे उतरेगी।

ॉWhatsApp Image 2026-10-12 at 11.50.49 AM

इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया। प्रेमी के समझाने पर किशोरी टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। घटना के बाद पुलिस किशोरी और युवक को सरहरी चौकी ले गई। वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शादी की जिद... कन्नौज में 38 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, टावर पर पुलिस के सामने प्रेमी ने भरी मांग; फिर साथ उतरे