विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में मारपीट और विवादों में घिरे छात्र नेता उज्जवल की खुली हिस्ट्रीशीट, दर्ज हैं 10 मुकदमे

Published: Fri, 16 Oct 2026 06:32 PM (IST)

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता उज्ज्वल सिंह की कैंट पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उन पर मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं।

मारपीट और विवादों में घिरे छात्र नेता उज्जवल की खुली हिस्ट्रीशीट।

मारपीट और विवादों में घिरे छात्र नेता उज्जवल की खुली हिस्ट्रीशीट।

HighLights

  1. छात्र नेता उज्ज्वल सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

  2. उन पर मारपीट सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं।

  3. पुलिस अब उज्ज्वल की गतिविधियों पर रखेगी नजर।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई मारपीट की कई घटना में शामिल छात्र नेता गोलू उर्फ उज्ज्वल सिंह की कैंट पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने छात्र नेता को दुराचारी घोषित करते हुए ‘ख’ श्रेणी में रखा है।

मूल रुप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले उज्जवल पर वर्ष 2019 से 2026 तक मारपीट, धमकी, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और छेड़खानी आरोप में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

गोलू उर्फ उज्ज्वल सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कर्खिया गांव का निवासी है। वर्तमान में वह कैंट क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी में रहता है। छात्र राजनीति में सक्रिय उज्ज्वल का नाम दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुए आंदोलनों के दौरान हुई मारपीट की घटनाओं में सामने आता रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय गेट पर 22 सितंबर 2026 को हुई मारपीट की घटना में भी उसका नाम आया था। इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने उज्जवल,सतीश प्रजापति,सत्यम गोस्वामी और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था।

हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद होगी निगरानी

पुलिस आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का विवरण हिस्ट्रीशीट में दर्ज करती है, ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उज्ज्वल के मामले में उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमों और आपराधिक इतिहास को आधार बनाकर ‘ख’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब पुलिस उसकी गतिविधियों पर नियमित नजर रखेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिला हाईटेक साइबर थाना: 4.88 करोड़ की लागत से बना नया भवन, अब डिजिटल ठगों की खैर नहीं