विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में दो साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत, छेदी की मौत के बाद तैयार हुई शिव कुमार की हत्या की पटकथा

Published: Sun, 09 Aug 2026 11:13 AM (IST)

शिव कुमार की हत्या की योजना दो साल पहले आदेश चौधरी की मौत से शुरू हुई रंजिश के बाद छेदी ...और पढ़ें

एसपी साउथ घटनास्थल पर मौजूद परिजनों को समझते हुए। जागरण

एसपी साउथ घटनास्थल पर मौजूद परिजनों को समझते हुए। जागरण

HighLights

  1. शिव कुमार की हत्या की योजना छेदी के ब्रह्मभोज में बनी।

  2. यह रंजिश दो साल पहले आदेश चौधरी की मौत से शुरू हुई थी।

  3. पुलिस पुराने विवादों और हमले की कड़ियों को खंगाल रही है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दो वर्ष पहले हुई आदेश चौधरी की मौत के साथ जिस रंजिश की शुरुआत हुई थी, वह भीतर ही भीतर सुलगती रही। परिवार का आरोप है कि छेदी की मौत के बाद उनके ब्रह्मभोज में शिव कुमार त्रिपाठी को बुलाकर हत्या करने की साजिश रची गई। हमले की तैयारी इस तरह की गई कि ठेकेदार को आखिरी क्षण तक खतरे का आभास न हो।

वर्ष 2024 में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआत मारपीट से हुई और मामला बढ़ता चला गया। इसी दौरान आदेश चौधरी को गंभीर चोटें आईं। स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आदेश चौधरी की मौत के बाद मामला केवल मुकदमे तक सीमित नहीं रहा।

दोनों पक्षों के बीच अविश्वास और तनाव लगातार बढ़ता गया। परिवार के अनुसार, इसी दौरान बदला लेने की बातें होने लगीं। परिवार का कहना है कि आदेश चौधरी की हत्या से आदित्य का कोई लेना-देना नहीं था।

08GKC_M_124_08082026_496

लाश को सील कर भेजने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। जागरण


 

परिवार के अनुसार, हत्या से पहले हमलावरों ने यह सुनिश्चित किया कि शिव कुमार के पास लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं है। जैसे ही इसकी पुष्टि हुई राहुल चौधरी सब्बल लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसने सब्बल पीछे छिपाकर रखा, ताकि पहले से खतरे का अंदाजा न हो।

यह भी पढ़ें- 'कौन ब्रह्मभोज में हथियार ले जाएगा?' यही सोच बनी घातक, पुरानी रंजिश में ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या

घटना के बाद पुलिस पुराने विवाद से जुड़े लोगों की गतिविधियों, धमकियों और हमले की तैयारी की कड़ियों को खंगाल रही है। गांव में चर्चा है कि धारदार हथियार से हमला करने के बाद ठेकेदार को गोली भी मारी गई लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।