विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी, ट्रेनों से 18 लाख का गांजा और 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:48 PM (IST)

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गोरखपुर में दो ट्रेनों से 18 किलो गांजा और 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शनिवार को दो ट्रेनों से 18 किलो गांजा और 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के दिशा-निर्देश पर सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेनों में छापेमारी कर यह कार्रवाई सुनिश्चित की है।

प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन पोस्ट) दशरथ प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोरखपुर छावनी व प्रभारी निरीक्षक अपराध सूचना शाखा गोरखपुर एरिया की टीम ने दरभंगा-जालंधर 22551 नंबर की अंत्योदय एक्सप्रेस को चेक किया। इस दौरान जनरल कोच में नौ पैकेट में करीब 18 लाख रुपये कीमत का लगभग 18 किलो गांजा लावारिश हालत में बरामद किया।

बरामद गांजा को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल की दूसरी टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी अमृतसर-कटिहार 05735 नंबर की स्पेशल ट्रेन को चेक किया। कोच नंबर बी वन के शौचालय की गैलरी में दो बैग व एक गत्ता लावारिश हालत में रखा हुआ मिला। सुरक्षा बलों ने बैग व गत्ता को चेक किया तो बैग व गत्ते में 33 बोतल अंग्रेजी शराब मिला।

बरामद शराब को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को सौंप दिया गया। जानकारों के अनुसार शराब बिहार में बिक्री के लिए भेजा जा रहा था, जिसे गोरखपुर में ही रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया। इधर, ट्रेनों के माध्यम से बिहार के लिए अंग्रेजी शराब की तस्करी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में वेब सीरीज 'बुरा न मिलिया कोय' की होगी शूटिंग, मुंबई से पहुंचेगी 80 सदस्यों की टीम