विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'काटकर फेंक दूंगा', राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने युवक को दी धमकी, जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:24 PM (IST)

गोरखपुर में एक युवक को रैपिडो राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. युवक ने रैपिडो राइड कैंसिल की, ड्राइवर ने धमकी दी।

  2. ड्राइवर ने 22 बार फोन कर गाली-गलौज की।

  3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राइड कैंसिल करने पर एक युवक को राइडर ने फोन कर काटकर फेंकने की धमकी दी। वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राइड कैंसिल करने के बाद उनको 22 बार फोन किया गया।

कॉल रिसीव करने पर गाली-गलौज करते हुए कहा कि राइड कैंसिल क्यों की, तुम्हें काटकर फेंक दूंगा। धमकी भरी कॉल के बाद हेमंत ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने संपर्क कर उनका मोबाइल नंबर लिया और बाद में एसएसपी के निर्देश पर उन्होंने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाराणसी के गोदौलिया निवासी हेमंत मिश्रा इस्कॉन मंदिर से जुड़े हैं। धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। रविवार की रात आठ बजे गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कथा सुनने के लिए वह होटल में जाकर रुके। सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद रामगढ़ताल जाने के लिए उन्होंने रैपिडो से बाइक राइड बुक की।

हेमंत के मुताबिक, राइड बुक करने के बाद एप पर ड्राइवर का नाम जहुर अहमद दिखाई दिया। बुकिंग में नाम देखने के बाद उन्हें सुरक्षित महसूस नहीं हुआ, इसलिए करीब एक मिनट के भीतर ही राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद संबंधित राइडर का फोन आ गया।

फोन पर पहले राइड कैंसिल करने का कारण पूछा गया और इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। हेमंत का आरोप है कि इसके बाद राइडर ने लगातार फोन किए। उनके मोबाइल पर करीब 22 कॉल आईं।

कॉल में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और काटकर फेंकने की धमकी देने की बात उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 308 चक्‍कों वाले 'मेगा ट्रक' की अनदेखी तस्‍वीरें चौंकाने वाली, ओडिशा से पांचवें महीने में वाराणसी पहुंच सकी विशालकाय ब्‍वायलर मशीन