विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बत्ती गुल... तो तुरंत न घुमाएं फोन, बिजली निगम की इस सलाह में छिपा है आपका ही फायदा

Published: Sun, 05 Jul 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटने पर तुरंत फोन न करें, बल्कि 10 मिनट इंतजार ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बिजली कटने पर तुरंत फोन न करें, 10 मिनट रुकें।

  2. छोटे फाल्ट अक्सर 10 मिनट में ठीक हो जाते हैं।

  3. अनावश्यक कॉल से मरम्मत कार्य में बाधा आती है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बिजली कटते ही उपकेंद्र और अभियंताओं को फोन करने की प्रवृत्ति पर बिजली निगम ने सलाह जारी की है। उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली जाते ही शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन काल न करना शुरू करें। कम से कम 10 मिनट इंतजार करने के बाद ही फोन करें।

ज्यादातर मामलों में लोकल फाल्ट को ठीक करने के लिए शटडाउन लिया जाता है। छोटे मामलों का 10 मिनट में समाधान हो जाता है। यदि बिजली देर से नहीं है तो काल करें। इससे कर्मचारियों व अभियंताओं को काम करने में आसानी होती है।

नगरीय विद्युत वितरण खंड मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि बिजली कटते ही कई उपभोक्ता उपकेंद्र और अभियंताओं के मोबाइल नंबर पर फोन करने लगते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1912 पर भी काल करते हैं। अचानक काल बढ़ने से छोटे फाल्ट ठीक करने में भी कर्मचारियों को दिक्कत होती है।

अभियंता फाल्ट के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी भी नहीं दे पाते हैं। उपभोक्ताओं को समझना होगा कि बिजली निगम दिन-रात फाल्ट ठीक करने का काम कर रहा है। यदि 10 मिनट से ज्यादा देर से आपूर्ति ठप है तो ही फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पीपीगंज स्टेशन में बिजली के खंभे पर टिनशेड लगाने से फैला करंट, लोगों की जान खतरे में

पोल से दूर रहने की सलाह
बिजली निगम ने वर्षा के मौसम में करंट से बचाव के लिए लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जागरूक करना शुरू किया है। इसके लिए जागरूकता संदेश बनाया गया है। बताया गया कि ट्रांसफार्मर और हाइटेंशन लाइनों पर किसी तरह की वस्तु न फेंकें। पशुओं को बिजली के पोल से न बांधें और पोल से दूर रहें।