Move to Jagran APP

जालसाजों के खिलाफ चला गोरखपुर पुलिस का डंडा, ढ़ाई महीने में सलाखों के पीछे पहुंचे 110 बदमाश

नौकरी मकानजमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों पर पुलिस का डंडा चला है। गोरखपुर जिले में पिछले ढाई महीने में 110 बदमाशों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है। इसमें कैंट थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 34 जालसाजों को जेल भेजा हैं।

By Satish pandeyEdited By: Pragati ChandPublished: Thu, 06 Oct 2022 08:46 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:46 AM (IST)
जालसाजों के खिलाफ चला गोरखपुर पुलिस का डंडा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, सतीश पांडेय। जालसाजी का जाल फैलाकर नौकरी, मकान और जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पिछले ढाई माह (10 जुलाई 2022 से अब तक ) में जिले की पुलिस 110 जालसाजों को जेल भेज चुकी है। जिसमें सिकरीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज नन्हें यादव भी शामिल है।

loksabha election banner

ऐसे कर रहे जालसाजी

जिले में सक्रिय जालसाजों का गिरोह का गिरोह जरूरतों को पूरा करने का सब्जबाग दिखाकर आम जन के साथ ठगी कर उनकी गाढ़ी कमाई हड़प रहा है। जालसाजी कर रुपये हड़पने की लगातार मिल रही शिकायत पर एसएसपी ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया है। जिसके तहत पुलिस प्रार्थना पत्र मिलते ही जांच कर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा जालजासी जमीन, मकान बेचने और नौकरी दिलाने के नाम पर की जा रही है।

कैंट पुलिस ने सबसे अधिक अपराधियों पर की कार्रवाई

जिले में जालसाजों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई कैंट पुलिस ने की है। ढाई माह में 34 जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बेलघाट व कोतवाली थाने में मुकदमा तो दर्ज हुआ है लेकिन एक भी आरोपित पकड़ा नहीं गया।

ढाई माह में किस थानाक्षेत्र में हुई कितनी कार्रवाई

थाना          मुकदमा   गिरफ्तारी

कैंट             18           34

कोतवाली      11          00

राजघाट         02         02

रामगढ़ताल     14         02

खोराबार         01        05

गोरखनाथ      13         11

शाहपुर         04          02

सहजनवां      02          06

चिलुआताल   07          01

गीडा            01          01

चौरी चौरा     04          12

पिपराइच     09           01

गुलरिहा      05            06

गगहा         08            06

गोला          01           03

बड़हलगंज  06           02

उरुवां        01           01

बेलघाट      02           00

खजनी       02          13

सिकरीगंज 02           02

हरपुर-बुदहट 01       01

क्या कहते हैं अधिकारी

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जरूरतों को पूरा करने का सब्जबाग दिखाकर आमजन की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया है।शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।गिरोह बनाकर ठगी करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके उनकी संपत्ति जब्त कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.