विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑटो में छूटा 34 लाख के गहनों से भरा बैग, सास-बहू को जब हुआ एहसास तो खिसकी पैरों तले जमीन, फिर…

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:19 PM (IST)

गोरखपुर पुलिस ने ऑटो में छूटे 34 लाख रुपये के आभूषणों से भरे बैग को 12 घंटे के भीतर बरामद ...और पढ़ें

ऑटो में छूटे गहने परिवार को सौंपती कैंट थाना पुलिस। जागरण

ऑटो में छूटे गहने परिवार को सौंपती कैंट थाना पुलिस। जागरण

HighLights

  1. ₹34 लाख के आभूषणों से भरा बैग ऑटो में छूटा।

  2. गोरखपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बैग बरामद किया।

  3. सीसीटीवी फुटेज और ऑटो चालक की ईमानदारी से सफलता मिली।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ऑटो में छूटा करीब 34 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग कैंट पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मोहद्दीपुर से कूड़ाघाट जाते समय यात्री बैग ऑटो में ही भूल गया था। बैग में सास-बहू के गहने और कपड़े थे तथा उस पर ताला लगा था।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ऑटो की पहचान की और चालक तक पहुंच गई। चालक ने बैग नहीं खोला था। पुलिस ने बैग को आभूषणों समेत बरामद कर सत्यापन के बाद मालिक को सौंप दिया।

यह है पूरी घटना

राप्तीनगर फेज-एक गणेशपुरम निवासी सुधांशु बरनवाल 12 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे कूड़ाघाट जाने के लिए मोहद्दीपुर के पास ऑटो में बैठे। पहुंचने पर उन्होंने कपड़ों का बैग उतार लिया, लेकिन दूसरा बैग ऑटो में ही छूट गया। घर पहुंचने के बाद उन्हें बैग छूटने की जानकारी हुई। उसमें सास-बहू के करीब 34 लाख रुपये के गहने रखे थे।

रात 11 बजे दी जानकारी

सुधांशु रात करीब 11 बजे मोहद्दीपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान की गई। ऑटो का नंबर मिलने के बाद पुलिस झंगहा के शिवपुर गांव में रहने वाले चालक तक पहुंची।

पूछने पर उसने बताया कि बैग ऑटो में था, जिसे उसने खोला नहीं है। रविवार की सुबह उसने बैग को मोहद्दीपुर चौकी पर लाकर पहुंचा दिया। कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर में हिमांशु को बुलाकर बैग सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के हांसी में ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवर के लिए ग्रे-वर्दी और बैज अनिवार्य, आदेश जारी

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पीपीगंज रेलवे क्रासिंग पर ऑटो चालक ने तोड़े फाटक, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार