Move to Jagran APP

Gorakhpur News: किन्नर के पति ने साथियों संग तान्या को मारी थी गोली, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

19 मार्च को भीमापार गांव निवासी तान्या किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर किन्नर के सहयोगियों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दिया था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Fri, 24 Mar 2023 08:27 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 08:27 AM (IST)
पुलिस के गिरफ्त में तान्या किन्नर को गोली मारने के आरोपित। -जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तान्या किन्नर की हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपितों को सहजनवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में प्रिया किन्नर का पति भी शामिल है। अपने साथियों संग मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए लोगों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस व खोखा बरामद हुआ। अब तक पुलिस चार आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

loksabha election banner

यह है मामला

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को भीमापार गांव निवासी तान्या किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। छह नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संतकबीरनगर जिले की हरने वाली किरन किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जांच में सामने आई ये बात

छानबीन में पता चला कि प्रिया किन्नर के पति सहजनवां के सुरदही निवासी रणविजय यादव ने अपने साथी केशवपुर निवासी दुर्गेश मद्धेशिया, सुरौली निवासी रवि यादव, अतुल दूबे, संगम व सोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।गुरुवार की सुबह सहजनवां थाना पुलिस ने रणविजय, दुर्गेश व रवि यादव को गिरफ्तार किया।

क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि क्षेत्र बंटवारे को लेकर तान्या किन्नर से प्रिया का छह माह से विवाद चल रहा था।पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए प्रिया ने तान्या को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रही।अपने गुरु किरन किन्नर से अनुमति लेकर अपने पति रणविजय को इसकी जिम्मेदारी दी थी।एसएसपी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ड्राइवर ने की थी रेकी

घटना में शामिल दुर्गेश मद्देशिया पहले तान्या किन्नर की गाड़ी चलाता था। एक माह पहले विवाद होने पर तान्या ने उसे नौकरी से निकाल दिया। जानकारी होने पर रणविजय यादव उसे अपने साथ लेकर घूमने लगा। दुर्गेश ने ही रणविजय से रवि यादव को मिलाया। दुर्गेश ने तान्या की रेकी की थी। बधाई देकर निकलते ही रणविजय को फोन कर बताया तो साथियों संग पहुंचकर उसने तान्या को लक्ष्य कर गोली मार दी। संयोग ठीक रहा कि गोली सिर पर नहीं लगी। दुर्गेश मद्धेशिया बाइक चला रहा था जिस पर रणविजय यादव बैठा था। दूसरी बाइक पर अतुल दूबे व संगम तथा तीसरी बाइक पर सोनू व रवि यादव सवार थे।

थाने में दारोगा से भिड़े किन्नर, आरोपित को देखने के बाद लौटे

गोली लगने से घायल हुई तान्या किन्नर गुरुवार को अपने साथियों संग सहजनवां थाने पहुंची। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे किन्नर थाने के एक दारोगा से भिड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पकड़े गए आरोपितों को देखने के बाद हंगाम कर रहे किन्नर शांत हुए। मामले की गंभीरता देख पीएसी बुलानी पड़ी, जिसके बाद किन्नर लौट गए। थानाध्यक्ष सहजनवां महेंद्र मिश्रा ने कहा कि किन्नर घायल तान्या किन्नर के साथ आए। थोड़ा अक्रोशित हुए लेकिन समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.