विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर पेट्रोल पंप से एक लाख 41 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

चिलुआताल के प्रतापपुर स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से 11 नवंबर को 1 लाख 41 हजार 819 रुपये की चोरी हुई। एक व्यक्ति ने कर्मचारी को बातों में उलझाकर दराज से रुपये निकाले और बाइक से फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर पेट्रोल पंप से 1.41 लाख रुपये की चोरी।

  2. चोर ने कर्मचारी को बातों में उलझाकर रुपये चुराए।

  3. सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर से चोर की तलाश।

जागरण संवाददाता, (जंगल कौड़िया) गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के केबिन से एक लाख 41 हजार 819 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है।

आरोप है कि एक व्यक्ति कर्मचारी से पूछताछ करने के बहाने केबिन में पहुंचा और मौका पाकर काउंटर की दराज में रखे बिक्री के रुपये लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतापपुर निवासी राम सिंह के अनुसार, 11 नवंबर को पेट्रोल पंप की बिक्री के एक लाख 41 हजार 819 रुपये पालीथिन में रखकर केबिन के काउंटर की दराज में रखे गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति केबिन में पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी से पंप मालिक के बारे में पूछताछ करने लगा। आरोप है कि इसी बीच उसने दराज से रुपये निकाले और पैंट की जेब में रखकर बाहर निकल गया। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया।

कुछ देर बाद राम सिंह के बेटे विवेक सिंह पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारी से बिक्री के रुपये मांगे। कर्मचारी ने दराज में रुपये रखे होने की जानकारी दी। जांच करने पर रकम गायब मिली। इसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दो बार केबिन में आता-जाता दिखाई दिया।

पीड़ित के मुताबिक, संदिग्ध हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (यूपी 34 बीजे 7870) से आया था। मामले की सूचना मजनू चौकी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरे के फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।