विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET Exam: गोरखपुर में 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 3 दिनों में 1.39 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:23 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में पीईटी-2026 परीक्षा के लिए 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन दिनों तक चलने वाली ...और पढ़ें

25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को 52 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा

25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को 52 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा

HighLights

  1. पीईटी-2026 के लिए गोरखपुर में 52 केंद्र बनाए गए।

  2. परीक्षा के लिए 648 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

  3. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर जिले में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 52 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। तीन दिनों में छह पालियों में 1,39,248 अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अधिकारी संभालेंगे। इनके साथ नौ क्षेत्राधिकारी, 22 थानेदार,75 उपनिरीक्षक तथा 482 आरक्षी और महिला आरक्षी तैनात किए गए हैं। परीक्षा 3 दिन में छह पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक दिन पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।

हर पाली में 23,208 अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने-जाने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मुस्तैद हैं। शनिवार रात पुलिस बल के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का जोर परीक्षा केंद्रों के साथ परिवहन स्थलों पर भी सतर्कता बनाए रखने पर है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में PET परीक्षा के लिए 52 केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती, 23208 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम