गोरखपुर में मतांतरण का लालच, पादरी समेत पांच गिरफ्तार, विहिप की शिकायत पर कार्रवाई
गोरखपुर के मुंडेरा बाजार में नौकरी और पैसे का लालच देकर मतांतरण कराने के आरोप में चौरी चौरा पुलिस ने ...और पढ़ें

विहिप नेता की तहरीर पर चौरीचौरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई। जागरण
HighLights
नौकरी-पैसे का लालच देकर मतांतरण का आरोप।
पादरी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
विहिप की शिकायत पर चौरी चौरा पुलिस की कार्रवाई।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार (गोरखपुर)। नौकरी व रुपये का लालच देकर मतांतरण कराने के मामले में चौरी चौरा थाना पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा की तहरीर पर पादरी समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार दोपहर बाद पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामला शुक्रवार शाम का है, जब ग्राम अदाई महदेवा में एक दलित परिवार के घर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की सूचना पर विहिप नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घर में ईसाई समुदाय के लोग मतांतरण के उद्देश्य से जुटे हैं। इसे लेकर मौके पर हंगामा भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर पादरी उसकी पत्नी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया था।
विहिप चौरी चौरा नगर अध्यक्ष अमित वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम अदाई महदेवा के संजय भारती के घर ईसाई समुदाय के लोग अनुसूचित जाति के गरीब लोगों को एकत्र कर मतांतरण के लिए उकसा रहे थे।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur Mahotsav 2026: आज से रामगढ़ताल किनारे कला, संस्कृति और आध्यात्म का संगम
आरोप है कि लोगों को धन, नौकरी और बीमारी ठीक होने का लालच दिया जा रहा था और मसीही चमत्कार की बातें कर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। मौके पर कुछ लोग बाइबिल लेकर लोगों को बीमारी दूर करने और आर्थिक लाभ दिलाने का दावा कर रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपितों ने गाली-गलौज की, गली बंद कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे।
नामजद आरोपितों में चर्च के पादरी जयदेव जार्ज, भोपा बाजार निवासी अभिषेक कुमार, ग्राम चौरा के सूरज मसीह, अदाई महदेवा के सन्नी आनंद, मिशन के गार्ड किरेश पासवान शामिल हैं। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।