Move to Jagran APP

शादी में जयमाला के दौरान सिटी बजाने पर हुआ विवाद, घराती- बराती में जमकर हुई मारपीट- छह लोग घायल

घटना गोरखपुर जिले के गुहरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर की है। यहां जयमाला के दौरान स्टेज पर मौजूद बराती पक्ष से किसी ने सिटी बजाते हुए मजाक कर दिया। इससे नाराज घराती पक्ष ने उसे पीट दिया। इससे मामला और बिगड़ गया।

By Pragati ChandEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:24 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 07:24 PM (IST)
शादी में जयमाला के दौरान सिटी बजाने पर हुआ विवाद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण टीम। गोरखपुर जिले में जयमाल के दौरान बरात में आए युवक ने दुल्हन पक्ष की महिला से मजाक करने के साथ ही सिटी बजा दिया। जिसके बाद दुल्हन के घरवालों ने युवक को पीट दिया। इसके बाद बराती व घराती भिड़ गए। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दूल्हे के भाई समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को मेडिकल कालेज से केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। गुलरिहा पुलिस ने शादी कराने के बाद मंगलवार की भोर में दुल्हन को विदा कराया।

loksabha election banner

ये है मामला: अशरफपुर निवासी प्रकाश के पुत्र अशोक कुमार की शादी गुलहरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में रहने वाले साजन की बहन से तय थी। सोमवार की रात में बरात इस्लामपुर गांव में पहुंची। बरातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। जयमाल के दौरान ही बराती पक्ष के एक युवक ने किसी महिला के साथ मजाक करते हुए सिटी बजा दिया।

लोगों का कहना है कि उसी बात को लेकर नाराज लड़की पक्ष ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए आगे आए बरातियों पर भी लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे के भाई संतोष कुमार, दोस्त विकास भारती, समीर, छोटे भाई राम रक्षा, मौसेरे भाई संदीप, दुल्हन के चाचा अमृत का सिर फट गया।

घटना के बाद बरात में भगदड़ मच गई। बराती बिना भोजन किए ही भाग निकले। मारपीट में घायल विकास की स्थिति गंभीर बनी है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा उमेश बाजपेई ने बताया कि दूल्हे के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

घर के सामने से स्कार्पियो उठा ले गए चोर: घर के सामने मौजूद स्कार्पियो रात में चोर उठा ले गए। घटना पिपराइच थाने के जंगल छत्रधारी के बिचऊपुर टोले की है। वाहन स्वामी धनंजय साहनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि वाहन चोर तीन की संख्या में थे। इसमें से एक मुंह पर गमछा लपेटकर उनकी निगरानी कर रहा था। दो चोर वाहन का लाक खोलकर उसे ले गए।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप: एक व्यक्ति ने गांव के युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री संग दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के पिता ने सोमवार की शाम थाने में तहरीर देकर बताया कि युवक ने घर में घुसकर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर वहां से भाग निकला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.