यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Bus Service: गोरखपुर-पीपीगंज-बढ़याचौक रूट पर रोडवेज की नई बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को राहत
गोरखपुर से पीपीगंज और बढ़याचौक के लिए 43 सीटों वाली नई रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। गोरखपुर से ...और पढ़ें

HighLights
- गोरखपुर-पीपीगंज मार्ग पर नई बस सेवा शुरू |
- शाम 5 बजे गोरखपुर से रवाना होगी बस |
- 49 रुपये बरगदवा से बढ़याचौक का किराया |
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर आवागमन करने वाले पीपीगंज और बढ़याचौक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार से गोरखपुर-पीपीगंज-बढ़याचौक रूट पर रोडवेज की 43 सीटर नई बस सेवा शुरू हो गई।
गोरखपुर के बरगदवा से बढ़याचौक का किराया 49 रुपये निर्धारित है। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र ने बताया कि नई बस गोरखपुर से शाम 05 बजे रवाना होकर रास्ते में बरगदवा, कौड़िया, पीपीगंज, हरपुर, पचगांवा, मगरू होते हुए 06:00 बजे बढ़याचौक पहुंचेगी।
बढयाचौक से सुबह सात बजे रवाना होकर आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद दिन के समय पीपीगंज होत हुए सोनोली तक संचालित होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पूर्व में गोरखपुर से पीपीगंज होते हुए हरपुर, पचगांवा, मगरू, बढ्याचक तक निगम की बड़ी बस संचालित थी।
यह भी पढ़ें- Driving License: गोरखपुर में चालक प्रशिक्षण केंद्र से बिजली गायब, नहीं बना एक भी ड्राइविंग लाइसेंस
मार्ग में काफी घुमाव होने के कारण बड़ी बस के संचालन में कठिनाइयां आ रही थीं। नई ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत छोटी बस मुख्यालय से प्राप्त हुई है, जिसका संचालन आरंभ किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब नई छोटी बसें ही चलाई जाएंगी।
