यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Driving License: गोरखपुर में चालक प्रशिक्षण केंद्र से बिजली गायब, नहीं बना एक भी ड्राइविंग लाइसेंस
गोरखपुर के चरगांवा स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र में बिजली गुल होने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों को भारी परेशानी ...और पढ़ें

HighLights
- डीटीआई चरगांवा में बिजली गुल |
- लाइसेंस आवेदकों को भारी परेशानी |
- गुरुवार को सुचारू व्यवस्था का वादा |
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चालक प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआइ) चरगांवा में बुधवार को दिन भर बिजली गायब रही। बिजली नहीं होने से दर्जनों अभ्यर्थी परेशान रहे। दोपहर एक बजे तक लंबी लाइन लगी रही।
काउंटरों पर टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी फाइलों के साथ जमे रहे। शाम तक न किसी अभ्यर्थी का टेस्ट लिया गया और न ही एक भी ड्राइविंग लाइसेंस बन पाया। डीटीआइ के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने अभ्यर्थियों को वापस घर भेज दिया। दूर-दराज गांवों से पहुंचे अभ्यर्थी निराश होकर लौट गए।
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने और नवीनीकरण कराने के लिए सुबह दस बजे ही दर्जनों अभ्यर्थी डीटीआइ के काउंटरों पर जुट गए। देखते ही देखते लंबी लाइन लग गई। इसके बाद भी एक भी फाइल का निस्तारण नहीं हुआ।
11 बजा तो अभ्यर्थियों के कान खड़े हो गए। काउंटरों पर बैठे कर्मियों ने बताया कि लाइट नहीं है। अभी थोड़ी देर बाद आ जाएगी। दोपहर 12 बजे तक लाइन नहीं आयी तो अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई। अंतत: सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया।
यह भी पढ़ें- AIIMS में एक्सरे के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, प्रशासन ने खरीद रहा Digital X Ray मशीन
इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि अचानक जेनरेटर खराब होने से समस्या खड़ी हो गई। जेनरेटर को दुरुस्त कराया जा रहा है। गुरुवार को सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कर अभ्यर्थियों के टेस्ट संबंधी समस्त कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
