गोरखपुर में नौकायन पर कार खड़ी कर रहे थे हंगामा, पुलिस से उलझे; आठ गिरफ्तार
गोरखपुर के नौकायन चौकी के पास देर रात सड़क पर हंगामा कर रहे आठ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ...और पढ़ें

नौकायन पर हंगामा करने वाले आरोपित पुलिस हिरासत में। जागरण
HighLights
नौकायन के पास सड़क पर हंगामा कर रहे थे युवक।
पुलिस से उलझने पर आठ युवकों को हिरासत में लिया।
सर्किट हाउस कांड के चर्चित सुल्तान उर्फ विपिन भी शामिल।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नौकायन पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात फार्च्यूनर समेत तीन वाहनों से पहुंचे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बीच सड़क वाहन खड़ा कर शोर-शराबा करने और राहगीरों से विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उलझ गए।
इसके बाद रामगढ़ताल थाना पुलिस ने सर्किट हाउस फायरिंग कांड में सुर्खियों में रहे सुल्तान उर्फ विपिन कन्नौजिया समेत आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह आरोपितों के कब्जे से मिली दो कार को सीज करने के साथ ही सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 24 जून की रात नौकायन के पास आठ युवक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर हंगामा कर रहे थे। आने-जाने वाले लोगों से उनकी कहासुनी भी हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिसकर्मियों से ही बहस करने लगे।
इसके बाद पुलिस ने बांसगांव के बैदौली बाबू निवासी विपिन कन्नौजिया उर्फ सुल्तान,राहुल कन्नौजिया,कुशीनगर के कसया स्थित बरवा जंगल निवासी आदित्य शर्मा, तुर्कपट्टी के छहूं निवासी यश सिंह, देवरिया के महुआडीह भटनी दादन गांव के सोनू गौतम,खलीलाबाद के सचिन,विवेक शर्मा तथा प्रमोद यादव को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, बोले- समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार विपिन कन्नौजिया उर्फ सुल्तान दो वर्ष पहले सर्किट हाउस के पास हुई चर्चित फायरिंग की घटना के बाद सुर्खियों में रहा था। उस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई थी।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि हंगामा कर रहे युवकों को पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे पुलिस से ही उलझ गए। आरोपितों में कुछ युवक पहले भी हंगामा करने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।