विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी ने शादी के बाद की छेड़खानी, युवती के घरवालों ने उतारा मौत के घाट

Published: Mon, 25 May 2026 10:54 PM (IST)

गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी आदित्य निषाद की युवती के परिजनों ने हत्या कर दी। आरोपी ने शादी के बाद ...और पढ़ें

आदित्य निषाद। फाइल फोटो

आदित्य निषाद। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दुष्कर्म का आरोपित शादी होने के बाद भी युवती का पीछा कर रहा था। एक सप्ताह पहले मायके आने पर रास्ते में युवती का हाथ पकड़ लिया। शिकायत पर खजनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो रविवार की रात आरोपित अपने साथियों संग युवती के घर पहुंच गया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

ग्रामीणों के जुटने पर बाइक सवार साथी फरार हो गए। युवती के घरवालों ने सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले युवक को पकड़ लिया, गला रेतकर हत्या करने के बाद बोरे में भरकर शव गीडा क्षेत्र में आमी नदी के किनारे फेंक दिया।

सोमवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान होने के बाद खजनी पुलिस ने 13 नामजद और 10 अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव है।

सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी 24 वर्षीय आदित्य निषाद का ननिहाल खजनी के रुद्रपुर गांव में है। परिवार और ग्रामीणों के अनुसार आदित्य का ननिहाल की एक युवती से प्रेम संबंध था।

20 अप्रैल को युवती की शादी हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी आदित्य का संपर्क बना रहा। आरोप है कि 17 मई को ससुराल से मायके आई युवती से आदित्य ने छेड़खानी की और उसका हाथ पकड़ लिया। इस मामले में 21 मई को खजनी थाने में आदित्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि रविवार की रात आदित्य अपने आठ से दस साथियों के साथ रुद्रपुर गांव पहुंचा। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के परिवार पर हमला कर दिया।

घरों में घुसकर महिलाओं को पीटा गया और टीवी, फ्रिज समेत घरेलू सामान तोड़ दिए गए। घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के जुटने पर आदित्य व उसके साथी भागे लेकिन लड़की पक्ष लोगों ने पीछा करके कटघर चौराहे के पास पकड़ लिया और बाइक में आग लगा दी।

रात में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक युवक को पकड़कर ले गए हैं। पुलिस पूरी रात दबिश देती रही, लेकिन युवक का पता नहीं चला। सोमवार सुबह सहजनवा क्षेत्र के भरसांड़ स्थित आमी नदी पुल के नीचे बोरे में बंद शव मिला। पहचान आदित्य निषाद के रूप में हुई।

उसके हाथ-पैर बंधे थे और गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के गहरे निशान मिले। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आदित्य की मां संजू देवी ने खजनी थाने में 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में टोल मांगने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, छह घंटे चला हंगामा

यह भी पढ़ें- बदायूं-बरेली में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा: स्नान के दौरान नदी में डूबने से 7 की मौत