विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर का 20 हजार का इनामी बदमाश कुशीनगर में गिरफ्तार, अपराधी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमें

By Pragati ChandEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2022 07:08 PM (IST)

कुशीनगर जिले में स्वाट व तमकुहीराज पुलिस ने टड़वा मोड़ के पास से बदमाश को दबोचा है। वह गो-तस्करी तथा ...और पढ़ें

गोरखपुर का 20 हजार का इनामी बदमाश कुशीनगर में गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गोरखपुर का 20 हजार का इनामी बदमाश कुशीनगर में गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुशीनगर, जागरण संवाददाता। कुशीनगर जिले में स्वाट व तमकुहीराज पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को तमकुहीराज के टड़वा मोड़ खुदुरा के पास हत्या के प्रयास में वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध तरयासुजान, तमकुहीराज के अलावा चौरीचौरा व खोराबार थाने में संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर पुलिस द्वारा उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

यह है मामला

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि संयुक्त टीम सुबह गश्त पर थी। सूचना मिली कि गो-तस्करी तथा हत्या के प्रयास मामले में वांछित बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। टीम तलाश में लग गई। टड़वा मोड़ खुदुरा के पास संदिग्ध हाल में दिखे एक युवक को टीम ने रुकने का इशारा किया तो सड़क से उतर झाड़ियों की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के थैले में 1.575 किलोग्राम चरस मिला। उसकी पहचान अजीमुल्लाह निवासी लतवा मुरलीधर, थाना तमकुहीराज के रूप में हुई।

चरस की खेप का करता है आपूर्ति

एएसपी ने बताया कि गोरखपुर पुलिस द्वारा उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। चरस की खेप वह आंध्रप्रदेश से यहां लाकर मांग के अनुरूप आपूर्ति करता है। टीम में स्वाट प्रभारी अमित शर्मा, एसएचओ तमकुहीराज अश्विनी राय, दारोगा विकास राय, राजकुमार बरवार, संतोष कुमार सिंह, मुबारक अली खां आदि शामिल रहे।

हत्थे चढ़ा अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर, भेजा गया जेल

एएसपी ने बताया कि सोमवार रात को कसया पुलिस गश्त पर थी। गोपालगढ़ स्थित हंसराज हास्पिटल के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हाल में देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान रामेश्वर ओझा निवासी अजय नगर कालोनी बभनौली थाना सेवरही के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर हास्पिटल के पास खड़ी बोलेरो से दो क्विंटल 91 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्कर ने गिरोह के दूसरे सदस्यों को जानकारी दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में एसएचओ आशुतोष कुमार तिवारी, दारोगा विवेक पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, रवि भूषण राय आदि शामिल रहे।