विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां के लिव-इन पार्टनर ने की 5 साल के मासूम की हत्या, गोरखपुर की राप्ती नदी में फेंका शव

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:32 PM (IST)

गोरखपुर में मां के लिव-इन पार्टनर ने पांच वर्षीय मासूम की हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी रितिक यादव को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर नदी में शव की तलाश शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लिव-इन पार्टनर ने पांच वर्षीय मासूम आरुष की हत्या की।

  2. आरोपी रितिक यादव ने शव राप्ती नदी में फेंका।

  3. पुलिस आरोपी की निशानदेही पर शव की तलाश कर रही।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शाहपुर के पादरी बाजार से गुरुवार सुबह लापता हुए पांच वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। मां के साथ रह रहे प्रेमी रितिक यादव ने बच्चे को कार से बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे ले गया और हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया।

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपित ने पूछताछ में घटना को स्वीकार किया। हालांकि शव मिलने तक पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

महराजगंज के मटिया निवासी रूबी शर्मा की शादी 10 वर्ष पहले सहजनवा के मटियरा निवासी देवनंदन शर्मा से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है, जबकि पांच वर्षीय आरुष मां के साथ रहता था। दो वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

दोनों का परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान रूबी के संबंध अपने ससुराल में रहने वाले रितिक यादव से हो गए। इसके बाद दोनों शाहपुर के पादरी बाजार में किराये के मकान में रहने लगे।

मां के काम पर जाने के बाद बच्चे को ले गया

रितिक अपने ममेरे भाई की कार चलाता था। रूबी और रितिक के बीच अक्सर विवाद होता था। इस वजह से रूबी ने पादरी बाजार के एक मार्ट में काम शुरू किया था। बाद में वह मोहल्ले में घरेलू काम करने लगी। गुरुवार सुबह पांच बजे रूबी काम पर चली गई। आरुष कमरे में सो रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपित रितिक कार से पहुंचा और सोते हुए बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद उसे बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी ले जाकर हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया।

आशंका में हिरासत में लिया गया था आरोपित

बच्चे के लापता होने पर मां की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू की। आशंका होने पर रितिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित को लेकर बाघागाड़ा पहुंची और नदी में शव की तलाश शुरू की। पुलिस आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आरोपित के विरुद्ध लोगों में आक्रोश है।

लापता बच्चे की हत्या कर शव को राप्ती नदी में फेंका गया है। जांच के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपित प्रेमी ने पूछताछ में वारदात को स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस बाघागाड़ा पुल के पास नदी में शव की तलाश कर रही है। अपहरण का मुकदमा दर्ज है। सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जब तक शव बरामद नहीं होता है, मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।