गोरखपुर-देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने के लिए खरीदनी पड़ेगी जमीन, अगले साल पूरा होगा काम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) देवरिया बाईपास को सिक्टौर में कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने के लिए जमीन का अधिग्रहण करेगा, ...और पढ़ें

सिक्टौर से फोरलेन पर पहुंचने और वापस उतरने के लिए नहीं है पर्याप्त जमीन। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ा जाएगा।
सिक्टौर में जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी।
यात्रा सुगम होगी, शहर को जाम से राहत मिलेगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया बाईपास को सिक्टौर में कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को जमीन खरीदनी पड़ेगी। बाईपास को फोरलेन से जोड़ने के लिए हुए सर्वे में इसकी जरूरत महसूस की गई है। कोशिश यही होगी कि कम से कम जमीन का अधिग्रहण किया जाए। अगले साल तक काम पूरा करने की योजना बनाई गई है।
एनएचएआइ ने देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) करने के लिए एजेंसी का चयन किया है। एजेंसी से जुड़े अधिकारियाें ने फोरलेन को बाईपास से जोड़ने के लिए कई दिनों तक मंथन किया है।
देवरिया बाईपास को गोरखपुर की तरफ से कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने में खास समस्या नहीं है लेकिन कुशीनगर फोरलेन से उतरकर देवरिया बाईपास की तरफ आने के लिए रास्ता अंडरपास बनाना पड़ेगा। इसके लिए फोरलेन की चौड़ाई भी बढ़ानी पड़ेगी।
इन शहरों तक पहुंचना और वापस आना होगा आसान
लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर आने-जाने वालों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
कालेसर जीरो प्वाइंट से बना है फोरलेन
सहजनवा में कालेसर जीरो प्वाइंट से कुशीनगर तक के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ है। यह सड़क जीरो प्वाइंट से तेनुआ टोल प्लाजा, बाघागाड़ा, एकला बांध के पास, सिक्टौर, देवरिया बाईपास, रामनगर कड़जहां होते हुए कुशीनगर जाती है।
यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक मेंटेनरों को भारी औजारों से मिलेगी राहत, रेलवे बोर्ड ने शुरू की आधुनिक टूल्स अपनाने की कवायद
देवरिया बाईपास भी हो गया है फोरलेन
कुशीनगर फोरलेन को देवरिया बाईपास से जोड़ने का लाभ भी है। देवरिया बाईपास फोरलेन किया जा चुका है। ऐसे में कुशीनगर फोरलेन से देवरिया बाईपास को जोड़ने में ज्यादा समस्या नहीं आनी है। भाजपा विधायक विपिन सिंह इसके लिए पहल कर रहे हैं।
उनके प्रस्ताव पर ही देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने की राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिली है। सड़क जुड़ने से महानगर में होने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। वाहन बाहर से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे।
