खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना: गोरखपुर में 1600 फ्लैट तैयार, अब लोकार्पण का इंतजार
गोरखपुर के खोराबार टाउनशिप में 1600 फ्लैट तैयार हो चुके हैं, जिनमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और मिनी एमआईजी श्रेणियां शामिल हैं। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
खोराबार टाउनशिप में 1600 ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी फ्लैट तैयार।
मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली पर चाबी सौंपने की योजना अब टली।
जीडीए अगले माह सभी 2000 फ्लैटों का कब्जा एक साथ देगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप के आवंटियों को अपने घर में दीपावली मनाने का इंतजार भले ही थोड़ा और करना पड़े, लेकिन उनके आशियाने तैयार होने की राह लगभग पूरी हो चुकी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने ईडब्ल्यूएस, एलआइजी और मिनी एमआइजी श्रेणी के करीब 1600 फ्लैट तैयार कर लिए हैं।
पहले दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इन फ्लैट के आवंटियों को चाबी सौंपकर कब्जा दिलाने की तैयारी थी। इसके लिए भव्य समारोह आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हो सका है। ऐसे में अब अगले माह आवंटियों को कब्जा देने की कार्रवाई होने की संभावना है।
खास बात यह है कि पहले चरण में तैयार 1600 फ्लैट का कब्जा देने के साथ ही बाकी बचे करीब 400 फ्लैट का निर्माण भी पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। जीडीए ने अब सभी आवंटियों को एक साथ कब्जा देने का निर्णय लिया है, ताकि किसी को अपने घर के लिए अलग से इंतजार न करना पड़े। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार, बचे हुए फ्लैट भी लगभग तैयार हो चुके हैं। इनमें फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
खोराबार टाउनशिप में करीब 2000 फ्लैट और 312 आवासीय भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। इनमें मिनी एमआइजी के दो ब्लाकों में 420 आवास, एलआइजी के दो ब्लाकों में 480 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सात ब्लाकों में 560 फ्लैट लगभग तैयार हो चुके हैं। इनमें अधिकांश का निर्माण पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें- कुकुर तिहार पर नेपाल से बढ़ी पालतू जानवरों की मांग, गोरखपुर के पेट्स कारोबार को मिली नई रफ्तार
एमआइजी श्रेणी के 308 फ्लैट भी आखिरी चरण में हैं। जीडीए की ओर से आवंटियों से संपर्क कर बकाया धनराशि जमा करने की अपील की जा रही है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का कहना है कि करीब 400 फ्लैट का बचा हुआ फिनिशिंग कार्य पूरा कराकर सभी आवंटियों को एक साथ कब्जा दिलाने का प्रयास है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।