विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ में डिजाइनर-सिल्क साड़ियों की भारी मांग, लटकन वाली चलनी और मीना थाली सेट खूब आ रही पसंद

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:29 PM (IST)

करवाचौथ पर्व को लेकर गोरखपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां महिलाएं उत्साह के साथ खरीदारी कर रही ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. गोरखपुर के बाजारों में करवाचौथ की खरीदारी का उत्साह।

  2. डिजाइनर साड़ियों और आधुनिक आभूषणों की बढ़ी मांग।

  3. चांदी की थाली, पीतल के करवे महिलाओं को लुभा रहे।

प्रभात कुमार पाठक, गोरखपुर। सुहागिन महिलाओं के पर्व करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। गुरुवार को मनाए जान वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।

शहर के कपड़ा और ज्वेलरी बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। सुहाग के इस पर्व को खास बनाने के लिए महिलाएं जहां साड़ी, सूट और डिजाइनर परिधानों की खरीदारी कर रही हैं, वहीं आभूषणों की दुकानों पर भी पसंदीदा डिजाइन तलाशने वालों की आवाजाही बढ़ रही है। पारंपरिक परिधानों के साथ नए फैशन का मेल बाजार को आकर्षक बना रहा है। दुकानदारों को त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

शहर के बाजारों पांडेयहाता, शाहमारुफ, रेती, गीता प्रेस रोड, घंटाघर, सराफा बाजार, अलीनगर और गोलघर में सबसे अधिक भीड़ हो रही है। रेती स्थित साड़ी विक्रेता विकास वर्मा ने बताया कि महिलाएं डिजाइनर साड़ियां अधिक पसंद कर रहीं हैं।

फैंसी साड़ियों की जमकर हो रही बिक्री

फैंसी साड़ियों की भी खूब बिक्री हो रही है। इसके साथ ही बनारसी और बेंगलुरु की सिल्क साड़ियों की भी अच्छी मांग है। गांधी आश्रम से भी महिलाएं कांजीवरम सिल्क की साड़ियां खरीद रही हैं।

81535616

ज्वैलरी शॉप पर खूब लग रही भीड़

सोने और चांदी के भाव में नरमी आने के कारण आभूषण की दुकानों पर अच्छी भीड़ हो रही है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ ने बताया कि करवा चौथ को देखते हुए इस बार हमने सोने व डायमंड के मंगलसूत्र मंगाए गए हैं, जिसे महिलाएं काफी पसंद कर रहीं हैं।

इसके अलावा पेडेंट सेट की नई रेंज भी उपलब्ध है। सोने-चांदी के भाव में गिरावट से ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। परम्परा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ को देखते हुए हल्के व स्टोन जड़ित आभूषणों की लंबी रेंज मंगाई गई है। त्योहार को देखते हुए मेकिंग चार्ज में भी आकर्षक छूट दी जा रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं मंगलसूत्र, नथ व टीका आदि आभूषण अधिक पसंद कर रहीं हैं।

चांदी के पैटर्न पर पूजा की थाली कर रही आकर्षित

करवाचौथ पर इस बार पर चांदी के पैटर्न पर थाली बाजार में महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही है। पहले फाइबर की थाली आती थी अब इस तरह की थाली आ रही है। देखने में खूबसूरत होने के साथ ही यह डेकोरेटेड भी है। कारोबारी मो. 81527959शमीम ने बताया कि यह कोलकाता व दिल्ली से आई है, जिसकी कीमत 100 से 550 रुपये तक है।

 

इसमें सिंदूर रखने के लिए भी छोटी कटोरी बनी हुई है। इसी तरह मिट्टी की जगह इस बार पीतल व चांदी के करवा की अधिक मांग है। इसकी खासियत यह है कि हर बार मिट्टी का करवा खरीदने से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसी तरह लटकन वाली चलनी भी महिलाओं को खूब भा रही है। इसी तरह मीना वाला करवा थाली 200 से 1200 रुपये में उपलब्ध है। इसमें थाली, लोटा व चलनी है, जिसकी अधिक बिक्री हो रही है।

चूड़ी-कंगन की बढ़ी मांग बढ़ी

करवा चौथ को लेकर बाजार में श्रृंगार प्रसाधन और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। शाहमारुफ के विक्रेता मोहम्मद शादाब के मुताबिक कारवाचौथ को लेकर चूड़ी, डिजाइनर कंगन, नेलपालिश और लिपिस्टिक की खूब बिक्री हो रही है।

वहीं, पांडेयहाता के विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी और श्रृंगार सामग्री के साथ स्टोन वाली छलनी की सबसे ज्यादा मांग है। कुछ ग्राहकों ने आर्डर देकर चांदी की छलनी भी मंगवाई है। बाजार में मिट्टी के अलग-अलग आकार और डिजाइन वाले करवों के स्टाल भी सज गए हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर होलो ज्वेलरी का क्रेज: महंगे सोने का विकल्प बनी कम वजन की डिजाइन, डिमांड में मथुरा के बिछुआ