विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी दिलाने के नाम पर सर्राफा व्यापारी ने हड़पे आठ लाख रुपये, SP के आदेश पर केस दर्ज

Published: Fri, 30 Jan 2026 09:45 PM (IST)

गोरखपुर में एक सर्राफा व्यापारी ने फर्टिलाइजर कारखाने में नौकरी दिलाने के नाम पर गोविंद यादव से आठ लाख रुपये ...और पढ़ें

नौकरी दिलाने के नाम पर सर्राफा व्यापारी ने हड़पे आठ लाख रुपये।

नौकरी दिलाने के नाम पर सर्राफा व्यापारी ने हड़पे आठ लाख रुपये।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, चरगांवा। फर्टिलाइजर कारखाने में नौकरी दिलाने के नाम पर सर्राफा व्यापारी ने आठ लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो व्यापारी उसे धमकी देने लगा। एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शाहपुर थाना पुलिस ने मानस विहार कॉलोनी निवासी आरोपित व्यापारी सुजीत कुमार अग्रहरी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुलरिहा के मुगलहा निवासी गोविंद यादव की घर के पास जलपान की दुकान है। गोविंद ने बताया कि मानस विहार कालोनी निवासी सुजीत कुमार अग्रहरी की उनकी दुकान के पास ज्वेलरी की दुकान है। गहने खरीदने के दौरान दोनों में पहचान हो गई और एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया।

वर्ष 2025 में सर्राफा व्यापारी ने उन्हें बताया कि उसकी फर्टिलाइजर कारखाना में एक अधिकारी से अच्छी पहचान है। वहां रिक्त पद हैं और मनचाहे युवकों को नौकरी दिलाई जा सकती है।

पीड़ित उसके झांसे में आ गया और अपने बेटे व भतीजे की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बदले आरोपित ने प्रति युवक चार लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर उसने आठ लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए।

इसके बाद न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस मिले। जब उसने नौकरी के बारे में पूछताछ की तो आरोपित टालमटोल करने लगा। रुपये मांगने पर धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।