विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: करंट लगने से तीन की मौत, सात झुलसे

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:44 PM (IST)

गोरखपुर के रजही में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर के रजही में ट्राली पर प्रतिमा के साथ खड़े तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बुरी तरह झुलसे सात लोगों को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल भेजा गया है।

जंगल अयोध्या प्रसाद में स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से ले जाया जा रहा था। बिजली निगम ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर रखी थी। विसर्जन जुलूस रजही चौराहे पर पहुंचा, तभी बिजली आपूर्ति शुरू होने से ट्राली पर खड़े लोग करंट की चपेट में आ गए।