गोरखपुर में पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का आगमन, ट्रायल की तैयारी
गोरखपुर परिक्षेत्र को अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस मिली है, जिसका ट्रायल गोरखपुर-कसया मार्ग पर जल्द शुरू होगा। ...और पढ़ें

बस में 66 कर सकेंगे यात्रा, इलेक्ट्रिक के बराबर होगा किराया। जागरण
HighLights
गोरखपुर को मिली पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस।
बस का ट्रायल गोरखपुर-कसया मार्ग पर जल्द होगा।
किराया सामान्य इलेक्ट्रिक बसों के बराबर, 66 यात्री क्षमता।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर परिक्षेत्र को पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस मिली है। सुविधा संपन्न बस गोरखपुर डिपो से चलाई जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन बस के परीक्षण (ट्रायल) की तैयारी में जुटा हुआ है। गोरखपुर-कसया मार्ग पर ट्रायल की योजना है। परीक्षण सफल होने के बाद जल्द ही बस का रूट भी निर्धारित कर दिया जाएगा। इलेक्टिक बस के बराबर किराया होगा। बस राप्तीनगर स्थित गोरखपुर डिपो में खड़ी है।
गोरखपुर डिपो से अयोध्या, वाराणसी और सोनौली आदि रूटों पर पहले से ही 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही हैं। यह सभी बसें शेड्यूल के आधार पर चल रही हैं। शासन ने नगरीय क्षेत्र के लिए भी 150 सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी दे दी है।
महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही चलाई जा रही हैं। पर्यावरण संरक्षण और सरकार की ईंधन की खपत कम करने की अपील पर परिवहन निगम (रोडवेज) ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर अहम कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आकर्षक बनेगा यातायात तिराहा, जाम से राहत दिलाएगा नया गोलंबर
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह बताते हैं कि डबल डेकर बस गोरखपुर पहुंच गई है। परीक्षण की तैयारी चल रही है। परीक्षण सफल हुआ तो बस का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। लोगों की यात्रा और सुगम होगी।
