गोरखपुर के आमकोल गांव में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, दहशत में ग्रामीण
गोरखपुर के आमकोल गांव में गैस से भरे ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे ...और पढ़ें

ट्रक के केबीन में शार्ट सर्किट से लगी आग। जागरण
HighLights
गोरखपुर के आमकोल गांव में गैस ट्रक के केबिन में आग लगी।
शॉर्ट सर्किट के कारण हुई आग से गांव में दहशत फैल गई।
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, बड़ा हादसा टल गया।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव में शुक्रवार कि 12 बजे गैस से भरी ट्रक के केबीन में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव बड़ा हादसा टल गया।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव निवासी संगम पुत्र रामनरेश जो भारत गैस कि गाड़ी चलाता है। शुक्रवार कि शाम बैतालपुर से ट्रक पर रखा 370 गैस सिलेंडर लेकर गांव आया। ट्रक को गांव के पोखरें के पास खड़ा कर घर चला गया।
शनिवार कि सुबह गैस लदी ट्रक को पिपराइच में स्थित गैस एजेंसी ले जाना था। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि ट्रक के केबिन में सर्किट से आग लग गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन 2-3 गैस से भरी बड़ी गाड़ियां गांव के अंदर ही खड़ी रहती हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बस पर चढ़ पाता, उससे पहले ही चला दी... पहिये के नीचे दबकर सात वर्षीय छात्र की मौत, चालक फरार
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्र में गैस से भरी गाड़ियों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
