गोरखनाथ में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे
गोरखपुर के नौरंगाबाद कॉलोनी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के सात सदस्य ...और पढ़ें

हादसे के बाद अस्पताला में इलाज करवाती युवती और बुजर्ग। फोटो- जागरण
HighLights
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग।
एक ही परिवार के सात सदस्य आग से झुलसे।
सभी घायलों की स्थिति सामान्य अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ थाना पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, सभी की स्थिति सामान्य है।
गोरखनाथ के नौरंगाबाद कालोनी में सोमवार शाम करीब 4:15 बजे बजे यह घटना हुई। खुशी मैरेज लान के पास रहने वाले सफीक अहमद के मकान में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग बुझाने के लिए दौड़े।
इस दौरान 70 वर्षीय सफीक अहमद, 53 वर्षीय तफीक अहमद, 48 वर्षीय तुफैल अहमद, 16 वर्षी उमरा खातून,45 वर्षीय शबनम खातून, 25 वर्षीय बन्नो खातून और 22 वर्षीय उजमा झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। आग से झुलसे लोगों की स्थिति सामान्य है।