विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर सिक्सलेन फ्लाईओवर पर पिकअप ने बाइक सवार को घसीटा, मौत

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:57 AM (IST)

गोरखपुर के सिक्सलेन फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार शहाबुद्दीन को टक्कर मारकर 20 मीटर ...और पढ़ें

शहाबुद्दीन की फाइल फोटो। जागरण

शहाबुद्दीन की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर फ्लाईओवर पर पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी।

  2. हादसे में 45 वर्षीय सोफा मिस्त्री शहाबुद्दीन की मौत।

  3. पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार इलाहीबाग निवासी 45 वर्षीय सोफा मिस्त्री शहाबुद्दीन की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक का पिछला हिस्सा पिकअप में फंस गया करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कैंट थाना पुलिस शहाबुद्दीन को जिला अस्पताल ले गई,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कैंट थाना पुलिस ने बस्ती जिले के रहने वाले पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाहीबाग निवासी शहाबुद्दीन सोफा मिस्त्री का काम करताे थे। गुरुवार की दोपहर में एक बजे वह वह अपनी बाइक से तारामंडल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद शहाबुद्दलीन सड़क पर गिरे और पिकअप के अगले हिस्से में बाइक फंसने से करीब 20 मीटर तक घिसट गए। शहाबुद्दीन की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। परिवार में पत्नी,एक बेटा और दो बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम सम्मान निधि: यूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त, 30 अक्टूबर को खाते में आएगा पैसा

शहाबुद्दीन के भाई शमशेर अहमद की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने लापरवाही पूवर्क गाड़ी चलाने व उपेक्षा से मौत होने का मुकदमा दर्ज कर बस्ती जिले के पचौरी गांव निवासी चालक महेश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते यूपी में बदलेगा मौसम, गोरखपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट