विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में स्कूल बना अखाड़ा, बेटी को लेट होने पर मिली सजा तो पिता ने प्रधानाध्यापक को पीटा

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:43 AM (IST)

गोरखपुर के गोला स्थित एक विद्यालय में छात्रा को देर से पहुंचने पर दंडित करने से नाराज पिता ने प्रधानाध्यापक ...और पढ़ें

AI Image

AI Image

HighLights

  1. छात्रा को देर से आने पर दंडित किया गया।

  2. नाराज पिता ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक को पीटा।

  3. पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गोला, (गोरखपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे में छात्रा को देर से पहुंचने पर दंडित करने से नाराज उसके पिता ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक पीट दिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर गोला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रार्थना सभा में देर से पहुंचने वाले सभी छात्रों को दंडित किया गया था। इसी दौरान कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा अंशिका के पिता दिलीप कुमार विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक के कार्यालय में उनसे विवाद करने लगे।

कहासुनी के बाद दिलीप कुमार ने उनके साथ मारपीट की और टी-शर्ट फाड़ दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह: 4.5 घंटे देरी से पहुंची गोरखपुर, यात्री रहे परेशान

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 233 गांवों के लिए राहत, दो साल बाद GDA के विस्तारित क्षेत्रों में नक्शा पास करने को हरी झंडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।