विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया बाईपास से जुड़ेगा कुशीनगर फोरलेन, लखनऊ और वाराणसी का सफर बनेगा आसान

Published: Mon, 17 Aug 2026 08:23 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने के लिए डीपीआर को मंजूरी दे दी है, जिसका काम अगले साल शुरू होगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. देवरिया बाईपास-कुशीनगर फोरलेन जोड़ने का काम अगले साल शुरू।

  2. एनएचएआई ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को दी मंजूरी।

  3. यात्रा सुगम होगी, लिंक एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया बाईपास से कुशीनगर फोरलेन जोड़ने का काम अगले साल शुरू होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देवरिया बाईपास से कुशीनगर फोरलेन जोड़ने को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की अनुमति दे दी है।

डीपीआर बनाने के लिए छह महीने का समय मिला है। डीपीआर बनने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पास बजट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि अगले वर्ष के अंत तक दोनों फोरलेन जुड़ जाएंगे। इससे शहर से लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर आने-जाने वालों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

सहजनवा में कालेसर जीरो प्वाइंट से कुशीनगर तक के लिए फोरलेन सड़क बनी है। यह सड़क तेनुआ टोल प्लाजा, बाघागाड़ा, एकला बांध के पास, सिक्टौर, देवरिया बाईपास, रामनगर कड़जहां होते हुए कुशीनगर जाती है।

देवरिया बाईपास सड़क के बगल से यह फोरलेन गुजरती है। देवरिया बाईपास भी फोरलेन किया जा चुका है। इसके बाद दोनों सड़कों को मिलाने की मांग उठती रही है।

भाजपा विधायक विपिन सिंह की पहल पर एनएचएआई ने कुशीनगर व देवरिया बाईपास फोरलेन को मिलाने की प्रक्रिया शुरू की है। पहले अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर डिजाइन तय कर बजट बनाने की पहल की थी लेकिन एक तरफ की सड़क को मिलने में काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। इसे देखते हुए एजेंसियों से डीपीआर बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अंकित ने कहा कि डीपीआर छह महीने में तैयार होगा।

लिंक एक्सप्रेसवे तक पहुंचना हो जाएगा आसान

देवरिया बाईपास पर कुशीनगर फोरलेन मिलने के बाद लिंक एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। कुशीनगर से आने और आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए एनएचएआइ जगदीशपुर में माड़पार के पास रिंगरोड का फ्लाईओवर बना रहा है। इससे लखनऊ-कुशीनगर फोरलेन, रिंगरोड से जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे परियोजना के काम में आई तेजी, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण