विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 15 Nov 2026 10:29 AM (IST)

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक ठेकेदार अजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. ठेकेदार अजीत सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या की।

  2. घरेलू विवाद के बाद खुद को गोली मारी।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार रात घरेलू विवाद के बाद एक ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फुलवरिया निवासी 47 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई है। पत्नी से विवाद के बाद वह कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद खुद को गोली मारने की बात सामने आई है।

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि घटना के पीछे की वजह और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। पति और पत्नी में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।