विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में रोडवेज बसों को लेकर बदला मार्ग, अब तारामंडल बाईपास से आएंगी देवरिया की बसें

Published: Wed, 11 Feb 2026 07:27 AM (IST)

गोरखपुर में छात्रसंघ चौराहे पर यातायात दबाव कम करने के लिए रोडवेज बसों के मार्ग बदले गए हैं। अब गोरखपुर ...और पढ़ें

गोरखपुर डिपो जाने वाली सभी रोडवेज की बसों के लिए तय किया गया मार्ग। जागरण

गोरखपुर डिपो जाने वाली सभी रोडवेज की बसों के लिए तय किया गया मार्ग। जागरण

HighLights

  1. छात्रसंघ चौराहे पर यातायात दबाव कम करने को बदलाव।

  2. गोरखपुर डिपो बसें अब मोहद्दीपुर-रेलवे स्टेशन मार्ग से।

  3. देवरिया बसें तारामंडल बाईपास से होकर गुजरेंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए रोडवेज बसों के संचालन मार्ग में बदलाव किया गया है। अब गोरखपुर डिपो जाने वाली बसें पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहे की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें पैडलेगंज से मोहद्दीपुर होते हुए पांडेय पेट्रोल पंप के सामने रेल म्यूजियम के बगल वाले मार्ग से रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप होते हुए गोरखपुर डिपो पहुंचेंगी। मंगलवार को यातायात पुलिस ने परिवर्तित मार्ग का सख्ती से पालन कराया।

यह निर्णय पैडलेगंज से छात्रसंघ और कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर चौराहे के बीच लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए लिया गया है। मार्ग परिवर्तन से इन क्षेत्रों में जाम की समस्या कम होने और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि कुशीनगर और महराजगंज की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मोहद्दीपुर पहुंचेंगी। इसके बाद पांडेय पेट्रोल पंप के सामने वाले मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग से गोरखपुर डिपो जाएंगी। वहीं देवरिया की ओर से आने वाली रोडवेज और अनुबंधित बसें कूड़ाघाट की बजाय जंगल सिकरी से तारामंडल बाइपास मार्ग होते हुए देवरिया बाइपास तिराहा पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भूमि विवाद को लेकर भिड़े पट्टीदार, चले लाठी-डंडे, फेंका गया मिर्च घोलकर पानी

यहां से वे पैडलेगंज और मोहद्दीपुर होकर गोरखपुर डिपो जाएंगी। लखनऊ समेत अन्य जिलों से आने वाली गोरखपुर डीपों की बसों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। हालांकि, राप्तीनगर डिपो जाने वाली बसें पूर्व की तरह पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहे होते हुए ही संचालित की जाएंगी।

एसपी यातायात राजकुमार पांडेय ने बताया कि बसों को तय मार्ग से संचालित कराने के लिए जंगल सिकरी, देवरिया बाइपास तिराहा समेत अन्य जगहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को तय मार्ग से बसों के जाने से मोहद्दीपुर और छात्रसंघ चौराहे पर जाम की समस्या कम रही।