विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में युवक कर रहा था ब्लैकमेल, परेशान युवती ने की थी खुदकुशी

Published: Thu, 12 Mar 2026 07:43 AM (IST)

गोरखपुर के बेलीपार में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी बिट्टू निषाद युवती के मोबाइल से फोटो-वीडियो लेकर उसे दबाव बना रहा था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवती ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या की।

  2. आरोपी बिट्टू निषाद फोटो-वीडियो से दबाव बना रहा था।

  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, बेलीपार, (गोरखपुर)। युवक के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर युवती ने खुदकुशी की थी। आरोपित युवक मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो लेकर युवती पर दबाव बनाता था।

इससे परेशान होकर युवती ने खुदकुशी कर ली थी। यह मामला आठ जनवरी का है। भाई की तहरीर पर बेलीपार थाना पुलिस ने दो महीने बाद जंगलदीर्घन सिंह निवासी बिट्टू निषाद पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जंगलदीर्घन सिंह निवासी रामसरन की बेटी पायल ने आठ जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो स्वजन उसके कमरें पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते उन्होंने खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।

सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पायल का भाई संतलाल ने तहरीर देते हुए आरोपित बिट्टू निषाद पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस को बताया कि उसकी बहन गांव के अनीसुल शेख व अकरम के घर पर काम करती थी।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Fire: भोर तक सुलगते रहे कपड़ों के गट्ठर, नवरात्र का पूरा स्टाक राख

आरोपित बिट्टू निषाद का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने पायल के मोबाइल फोन से उसकी फोटो और वीडियो ले लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

इसके दबाव बनाने पर उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और फंदे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।