विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holidays: गोरखपुर में 22 से 30 अगस्त के बीच 5 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, काम पर लग सकता है 'ब्रेक'

Published: Fri, 21 Aug 2026 08:44 AM (IST)

गोरखपुर में 22 से 30 अगस्त के बीच बैंक पांच दिन बंद रहेंगे, जिसमें चौथा शनिवार, रविवार, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में 22 से 30 अगस्त के बीच पांच दिन बैंक बंद।

  2. चौथा शनिवार, रविवार, ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश।

  3. डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विभिन्न कारणों से 22 से 30 अगस्त के बीच बैंक पांच दिन बंद रहेंगे। 22 अगस्त को चौथा शनिवार और 23 अगस्त को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इसके अलावा 30 अगस्त को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। लीड बैंक मैनेजर कलानंद रजक ने बताया कि इन बंदियाें को देखते हुए ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम इन तिथियों से पहले निपटा लेना चाहिए। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआइ और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार छुट्टियों के दौरान एटीएम में नकदी की समस्या से बचने के लिए बैंकों द्वारा पहले से ही री-फिलिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। हालांकि, चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट और पासबुक प्रिंटिंग जैसे जरूरी कामों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।

लंबी छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ और परेशानी से बचने के लिए डिजिटल लेनदेन (जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और यूपीआई) का अधिक से अधिक उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- ओडीओपी योजना से गोरखपुर के टेराकोटा शिल्प को मिली वैश्विक पहचान, राजन प्रजापति बने सफल उद्यमी