विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

Published: Sat, 01 Aug 2026 02:21 PM (IST)

गोरखपुर में स्कूल से लौट रही कक्षा छह की छात्रा से उसके ऑटो चालक ने सुनसान जगह पर छेड़छाड़ की। ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में कक्षा छह की छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़।

  2. आरोपी ऑटो चालक प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

  3. घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चिलुआताल क्षेत्र में कक्षा छह की छात्रा से उसके ही आटो चालक ने सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज की और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी घटना बताई। तहरीर मिलते ही गुलरिहा पुलिस ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

स्पोर्ट्स कॉलेज के पास रहने वाली छात्रा शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। वह प्रतिदिन अन्य बच्चों के साथ आटो से स्कूल आती-जाती है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद आटो चालक प्रदीप के साथ घर जाने के लिए निकली। आरोप है कि चालक पहले अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा।

आखिर में छात्रा को लेकर स्पोट्र्स कालेज के पास एक सुनसान स्थान पर पहुंच गया। पीड़िता ने मां को बताया कि सुनसान स्थान पर आटो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ और बैड टच किया। विरोध करने पर वह गालियां देने लगा। जब छात्रा रोने लगी और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने धमकाते हुए कहा कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देगा।

दोपहर में छात्रा सामान्य दिनों की अपेक्षा देर से घर पहुंची। मां ने कारण पूछा तो वह पहले सहम गई और कमरे के एक कोने में बैठकर रोने लगी। काफी समझाने पर उसने पूरी घटना बताई। मां ने तत्काल चिलुआताल थाने पहुंचकर तहरीर दी।

यह भी पढ़ें- थाने में लंगड़ी-भचक, अस्पताल में मस्तानी चाल, गोरखपुर में दरिंदगी के आरोपी की वीडियो से खाकी पर सवाल

उनका कहना है कि परिवार ने उम्रदराज होने के कारण आटो चालक पर भरोसा किया था, लेकिन उसने उसी भरोसे को तोड़ दिया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आटो चालक प्रदीप पांडेय की उम्र 60 वर्ष के करीब है। शनिवार की सुबह उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।