Gorakhpur/Bansgaon Election Results 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा- 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट
Gorakhpur/Bansgaon Election Results 2019 गोरखपुर में भाजपा के रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रामभुआल निषाद को तीस लाख से भी अधिक मतों से हराया।
प्रदीप श्रीवास्तव, गोरखपुर। Gorakhpur Election Results 2019 यूपी की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में गोरखपुर लोकसभा सीट को भाजपा ने समाजवादी पार्टी से छीन ली। भाजपा के रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रामभुआल निषाद को तीस लाख से भी अधिक मतों से हराया। रवि किशन को 717122 और रामभुआल निषाद को 415458 मत मिले। कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी को 22755 मत मिले।
योगी आदित्यनाथ के प्रभाव वाली गोरखपुर लोकसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। इस सीट पर कई चुनावों से भाजपा का कब्जा रहा है। योगी आदित्यनाथ यहां से कई बार सांसद रह चुके हैं। योगी के सीएम बनने के बाद यह सीट खाली हुई और उसके बाद हुए उप चुनाव में भाजपा यह सीट हार गई। सपा-बसपा गठबंधन के प्रवीण निषाद ने 2018 में हुए उप चुनाव में भाजपा के उपेंद्र शुक्ल को पराजित किया था। इस सीट के जीतने के बाद प्रदेश में महागबंधन की नींव पड़ी और पूरे प्रदेश में महागठबंधन अस्तित्व में आया। भाजपा ने इस बार इस सीट पर फतह कर अपने गढ़ को बचा लिया। भाजपा ने गोरखपुर के अलावा गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ सीटों पर परचम लहराया।
गोरखपुर लोकसभा सीट 2019 में मिले मत
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा रवि किशन शुक्ला 717122 (विजयी)
सपा रामभुआल निषाद 415458
कांग्रेस मधुसूदन त्रिपाठी 22755
भाजपा 301, 664 मतों से जीती।
गोरखपुर लोकसभा सीट पर 2014 व 2019 का मत प्रतिशत
दल 2014 2019
भाजपा 51.8 60.54
सपा 21.7 35.08
बसपा 16.9 ---
कांग्रेस 04.3 1.93
बांसगांव में कमलेश की हैट्रिक
बांसगांव में भाजपा के कमलेश पासवान ने बसपा के सदल प्रसाद को शिकस्त दी। कमलेश ने सदल प्रसाद को 153,468 मतों से हराया। कमलेश 546673 और सदल प्रसाद को 393205 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो जाने के बाद यहां केवल दो प्रमुख प्रत्याशी ही मैदान में थे। कमलेश तीसरी बार यहां से सांसद चुने गए हैं।
बांसगांव संसदीय सीट से कमलेश पासवान 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनकर पहली बार संसद पहुंचे थे। 2014 में पासवान को लगातार दूसरी जीत मिली और संसद में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने कमलेश पर एक बार फिर विश्वास जताया। इस बार उनके सामने सपा व बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री सदल प्रसाद मैदान में थे लेकिन कमलेश ने आसानी से बड़े अंतर के साथ चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार संसद पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली।
बांसगांव लोकसभा सीट 2019
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा कमलेश पासवान 546673 (विजयी)
बसपा सदल प्रसाद 393205
बांसगांव लोकसभा सीट पर 2014 व 2019 का मत प्रतिशत
दल 2014 2019
भाजपा 47.6 56.39
बसपा 26.0 40.59
सपा 15.2 ----
कांग्रेस 05.7 ----
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप