Move to Jagran APP

Gorakhpur:रिटायर शिक्षक के खाते से उड़ाए 8.32 लाख रुपये,UPI से 29 बार में किए गए ट्रांसफर, पुलिस को दी जानकारी

गोला क्षेत्र के एक अवकाश प्राप्त शिक्षक मिश्रौली गांव निवासी जगदेव प्रसाद के खाते से जालसाजों ने यूपीआइ के जरिये आठ लाख 32 हजार रुपये ले लिए। बीते बुधवार को एटीएम से रुपये निकालने पहुंचने पर उन्हें यह जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।

By Jagran NewsEdited By: Riya PandeyThu, 25 May 2023 03:22 PM (IST)
Gorakhpur:रिटायर शिक्षक के खाते से उड़ाए 8.32 लाख रुपये,UPI से 29 बार में किए गए ट्रांसफर, पुलिस को दी जानकारी
गोला: क्षेत्र के एक रिटायर शिक्षक जगदेव प्रसाद के खाते से जालसाजों ने UPI के जरिये लाखों रुपये ले लिए।

जागरण संवाददाता, गोला: क्षेत्र के एक अवकाश प्राप्त शिक्षक मिश्रौली गांव निवासी जगदेव प्रसाद के खाते से जालसाजों ने यूपीआइ के जरिये आठ लाख 32 हजार रुपये ले लिए। बीते बुधवार को एटीएम से रुपये निकालने पहुंचने पर उन्हें यह जानकारी हुई।

पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। जगदेव प्रसाद ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) में खाता है। खाते में 14 लाख 17 हजार 379 रुपये थे। 24 मई को एटीएम पहुंचकर उन्होंने कुछ रुपये निकाले। इसके बाद बैलेंस चेक किया तो पता चला कि 8.32 लाख रुपये और निकले गए हैं।

इसकी जानकारी लगते ही उन्होंने बैंक पहुंचकर डिटेल निकाला तो पता चला कि 25 अप्रैल से 21 मई के बीच 29 बार में यूपीआइ से रुपये छोटू साहनी व सचिन नाम के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके नाती की शादी होनी थी।