गोरखपुर में इंटरनेट मीडिया पर एके-47 ग्रुप बनाकर कर रहे थे आक्रामक पोस्ट, 13 गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर 'एके-47' और 'महाकाल' जैसे ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले 13 सदस्यों को ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
इंटरनेट मीडिया पर 'एके-47' जैसे ग्रुप बनाकर पोस्ट।
पुलिस ने 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।
भड़काऊ संदेशों से शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंटरनेट मीडिया पर ‘एके-47’, ‘महाकाल’ समेत विभिन्न नामों से ग्रुप बनाकर आक्रामक संदेश, फोटो और पोस्ट साझा करने वाले 13 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई की। पुलिस ग्रुप के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। छठ पर्व के दौरान अकटहवा पुल पर हुए गैंगवार के बाद ‘एके-47’ ग्रुप चर्चा में आया था। यह मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है।
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि पिछले कुछ समय से इंटरनेट मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा भड़काऊ और आक्रामक पोस्ट साझा किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम बनाकर इंटरनेट मीडिया की निगरानी बढ़ा दी। इस दौरान तीन ग्रुप सामने आए, जिसमें पहला ग्रुप महावखोर टीम एके-47 के नाम से मिला, इसमें दो युवको का लीडर के रुप में ऊपर फोटो लगी है।
जबकि सदस्य के रूप में 20 युवकों का फोटो नीचे लगा है। वहीं दूसरा ग्रुप टीम एके-47 भाई लोग के नाम से मिला। इस ग्रुप में भी दो युवकों का फोओ लीडर के रूप में ऊपर लगा है और नीचे अलग-अलग पोज में 10 युवकों का फोटो है। इनके अलावा एक और ग्रुप मिला, जो एके-47 के नाम से और उस पर ''''हम तुमसे तब टकराएंगे, जब तुम कहोगे मेरे मुकाबले का कोई नहीं'''' पोस्ट के साथ पांच युवकों का फोटो लगा है। ये सभी ग्रुप के सदस्य मैसेज पड़ते ही साथियों के पक्ष में जुटते थे और मारपीट करते थे।
इसके अलावा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को उकसाने, भय का माहौल बनाने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त रहते थे। पुलिस ने ग्रुपों की पहचान कर उससे जुड़े सदस्यों को बुधवार और गुरुवार को अभियान चलाकर 13 युवकों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कल तक जारी रहेगी रजिस्ट्री विभाग में हड़ताल, निजीकरण के विरोध में अधिवक्ता
पुलिस उनकी पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी प्रभाकर यादव और प्रतीक यादव, भरवलिया के ऋषिकेश साहनी व गुलशन साहनी, बसंतपुर टोला मनसा पुरवा के ऋषिकेश साहनी, गुलरिया टोला के विकास उर्फ छोटू, धर्मपुर टोला सिकंदरपुर के अनूप गुप्ता और रितिक गुप्ता, रामनगर केवटलिया के शेरू खान और रिंकू यादव, गुलहरिया टोला लालपुर के शिवम शर्मा, महावनखोर के दीपांशु पासवान तथा शवलहिया के नीरज पाल के रूप में हुई। एसपी नार्थ ने बताया कि सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
जेल से छूटने के बाद सक्रिय हो रहे थे आरोपित
पुलिस के अनुसार छठ पर्व के दौरान अकटहवा पुल पर हुए गैंगवार के बाद ‘एके-47’ ग्रुप चर्चा में आया था। इस दौरान पुलिस दो दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन, जेल से छूटने के बाद कुछ सदस्य दोबारा सक्रिय होकर इंटरनेट मीडिया पर ग्रुप बनाकर पोस्ट और फोटो प्रसारित कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इस तरह के ग्रुपों की निगरानी बढ़ा दी थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि ग्रुप के सदस्य एक संदेश पर एकत्रित होकर मारपीट और रंगदारी मांगने जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।