दक्षिण कोरिया में गूंजेगा गोरखपुर का नाम, डायबिटीज रिसर्च में शोध छात्रा अनुप्रिया को मिला ग्लोबल सम्मान
श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज की पीएचडी शोध छात्रा अनुप्रिया वेलू को दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत ...और पढ़ें
-1790233167096_m.webp)
पीएचडी शोध छात्रा अनुप्रिया वेलू। जागरण
HighLights
अनुप्रिया वेलू को अंतरराष्ट्रीय मधुमेह सम्मेलन के लिए ट्रेवल ग्रांट मिला।
उनका शोध टाइप-2 मधुमेह में शुरुआती किडनी रोग की पहचान पर है।
दक्षिण कोरिया में अक्टूबर 2026 को शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी अनुप्रिया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कालेज की मेडिकल बायोकेमिस्ट्री विभाग की पीएचडी शोध छात्रा अनुप्रिया वेलू का चयन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए हुआ है। कोरियन डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से 15 से 17 अक्टूबर तक दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कांग्रेस आन डायबिटीज एंड मेटाबालिज्म-2026 के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ट्रेवल ग्रांट प्रदान किया गया है।
अनुप्रिया का शोध टाइप-2 मधुमेह के रोगियों में शुरुआती चरण में नेफ्रोपैथी यानी किडनी संबंधी समस्या की पहचान पर केंद्रित है। उनके शोध पत्र का शीर्षक डायग्नोस्टिक यूटिलिटी आफ सीरम एसटीएनएफआर-1 इन द अर्ली आइडेंटिफिकेशन ऑफ नेफ्रोपैथी अमंग टाइप-2 डायबिटीज मेलिटस पेशेंट्स है। वह सम्मेलन में पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से अपने शोध के निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगी।

अनुप्रिया ने यह शोध मेडिकल बायोकेमिस्ट्री विभाग की सहायक आचार्य डा.अनुपमा ओझा के निर्देशन में किया है। वैज्ञानिक कार्यक्रम समिति ने उनके शोध के सार (एब्स्ट्रैक्ट) की समीक्षा के बाद सम्मेलन में प्रस्तुति के लिए चयन किया। इसके लिए उन्हें पांच लाख कोरियाई वान का ट्रेवल ग्रांट दिया गया है।
यह भी पढ़ें- चाय की केतली से उठते सपनों की भाप, गोरखपुर की तीन बहनें ऐसे बुन रही हैं IAS बनने का सपना
अनुप्रिया की इस उपलब्धि पर कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल भूपेश गोयल, कुलसचिव डा.प्रदीप राव, डीन एकेडेमिक्स डा.हरिओम शरण, अमित सिंह, मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य प्रो.वर्षा मोखासी, विभागाध्यक्ष प्रो.तेजस्विनी मुप्पला, डा.मुरली मनोहर, डा.ओंकार नाथ तिवारी व डा.रश्मि जायसवाल ने अनुप्रिया को बधाई दी।
