Move to Jagran APP

सहजनवां में युवती से दुष्कर्म, अब देह व्यापार के लिए बना रहा दबाव

गीडा सेक्टर 15 में एक दंपत्ति के घर रहने वाली युवती ने दुष्कर्म करने तथा देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की है। उसका दावा है कि दंपत्ति लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराते हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Wed, 06 Oct 2021 04:41 PM (IST)
सहजनवां में युवती से दुष्कर्म, अब देह व्यापार के लिए बना रहा दबाव
सहजनवां में युवती से किया गया दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : गीडा सेक्टर 15 में एक दंपत्ति के घर रहने वाली युवती ने दुष्कर्म करने तथा देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की है। उसका दावा है कि दंपत्ति लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराते हैं। गीडा पुलिस आरोप की जांच कर रही है। संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में एक दंपत्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि छह माह पहले रोजगार की तलाश में वह गीडा आयी।

चाय की दुकान चलाते हैं दंपति

सेक्टर 15 में चाय की दुकान चलाने वाले दंपत्ति काम के बहाने रख लिया। महिला के पति ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि दंपत्ति गीडा क्षेत्र में देह व्यापार करते हैं। उसके ऊपर भी धंधा करने का दबाव बनाया जा रहा है। गीडा पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गीडा डीडी मिश्रा ने कहा कि शिकायत की जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

देवरिया जिले के रहने वाले 25 हजार के इनामी पशु तस्कर जितेंद्र यादव को बांसगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा खुर्द निवासी जितेंद्र यादव के खिलाफ आठ जुलाई को गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी। जिसमें वह वांछित चल रहा था। जितेंद्र को धस्की पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया।

दो दुकानों का शटर तोड़कर चोरी

माल्हनपार कस्बे में चोर दो दुकानों का शटर तोड़कर नकदी समेत 20 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कस्बे के रहने वाले राम रतन चौरसिया ने बताया कि चोर कैश बाक्स में रखे पांच हजार रुपये, चांदी के गहने और सीसी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए हैं। किराना की दुकान चलाने वाले आलोक ने बताया कि चोर पांच हजार रुपये नकदी समेत 10 हजार रुपये कीमत का सामान ले गए हैं। बांसगांव पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।