Move to Jagran APP

भुवनेश्‍वर के रहने वाले शिक्षक के साथ चली गई छात्रा, कहा अब इसी से करेंगे शादी Gorakhpur News

रात में नौ बजे बेटी का फोन आया। उसने कहा कि पापा मैं पृथ्वी के साथ भुवनेश्वर आ गई हूं। उसी के साथ शादी करूंगी। परेशान मत होइएगा। छात्रा के पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। पिता ने शिक्षक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:04 PM (IST)
भुवनेश्‍वर के रहने वाले शिक्षक के साथ चली गई छात्रा, कहा अब इसी से करेंगे शादी Gorakhpur News
एफआइआर दर्ज करने के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। खोराबार क्षेत्र की रहने वाली छात्रा घर छोड़कर भुवनेश्वर के रहने वाले शिक्षक के साथ चली गई है। गायब होने के बाद स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे।15 घंटे बाद छात्रा ने पिता को फोन कर भुवनेश्वर में होने की जानकारी दी। पिता ने खोराबार थाने में शिक्षक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

loksabha election banner

बेटी ने पिता को किया टेलीफोन और दी जानकारी

छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी इंटर की छात्रा है। दो साल पहले वह क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती थी। ओडिशा, भुवनेश्वर के रेलवे स्टेशन लेन नंबर चार के पास रहने वाला पृथ्वी पांड्या स्कूल में फिजिक्स पढ़ाता था। जो फोन पर उनकी बेटी से बातचीत करता था। संदेह होने पर घरवालों ने कई बार बेटी से पूछा ताे उसने पढ़ाई के बारे में बात करने की जानकारी दी। आरोपित कुरियर से उनके घर नोट्स भेजा करता था। 15 जून की सुबह उनकी बेटी घर से कुछ सामान लेकर निकल गई। जानकारी होने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन पता नहीं चला। मोबाइल नंबर भी बंद था। सहेलियों से पूछने पर उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। रात में नौ बजे बेटी का फोन आया। उसने कहा कि पापा मैं पृथ्वी के साथ भुवनेश्वर आ गई हूं। उसी के साथ शादी करूंगी। परेशान मत होइएगा। छात्रा के पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है।

लापता हुई छात्रा, अज्ञात पर केस

इंजीनियरिंग कालेज के भगता चौराहा पर रहने वाली छात्रा 16 जून से लापता है। खोजबीन करने के बाद पता न चलने पर मां ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।कालोनी की सुनीता देवी ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी नीलम कक्षा में पढ़ती है।16 जून की दोपहर में वह घर से निकली तबसे लापता है।

पड़ोसी ने युवती को अगवा किया

कोतवाली के मिया बाजार की रहने वाली युवती दो दिन से लापता है।खोजबीन के बाद मां ने पड़ोस में रहने वाले अनिकेश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। स्वजन ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपित के बारे में छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.