Move to Jagran APP

ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक..यहां पढ़ें, यात्रा से जुड़ी हर खबर

होली के बाद लोगों को अपने गंतव्‍य स्‍थान पर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है तो अधिकांश फ्लाइट में भी सीटें फुल हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:13 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 10:04 AM (IST)
ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक..यहां पढ़ें, यात्रा से जुड़ी हर खबर
ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक..यहां पढ़ें, यात्रा से जुड़ी हर खबर

गोरखपुर, जेएनएन। मालगाडिय़ों को पास कराने के लिए सवारी गाडिय़ों का निरस्तीकरण जारी है। 24 मार्च को भी पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों पर सात सवारी गाडिय़ां निरस्त रहेंगी। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। होली के बाद लोगों को अपने गंतव्‍य स्‍थान पर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है तो अधिकांश फ्लाइट में भी सीटें फुल हैं।

loksabha election banner

निरस्त होने वाली ट्रेनें

- 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर। 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर। 55077/55078 गोरखपुर-बढऩी-गोरखपुर। 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी।

प्रभावित होने वाली अन्य ट्रेनें

- 55011 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर सिवान से एक घंटे की देरी से चलेगी।

- 55075 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज में ही रुक जाएगी।

- 55076 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर कप्तानगंज से चलेगी।

- 55033 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर बुढ़वल में टर्मिनेट हो जाएगी।

आज गोरखपुर से दिल्ली जाएगी होली स्पेशल एक्सप्रेस

होली पर घर आए लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से दिल्ली (आनंद विहार) के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार 05097/05098 नंबर की स्पेशल ट्रेन एक फेरा में चलाई जाएगी, जिसमें साधारण श्रेणी के चार, स्लीपर के आठ, एसी थर्ड के चार और एसी टू के दो कोच लगाए जाएंगे।

- 05097 नंबर की ट्रेन गोरखपुर से 24 मार्च को दोपहर बाद 2.30 बजे से रवाना होगी। गाजियाबाद के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

- 05098 नंबर की ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 25 मार्च को सुबह 8.00 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ, गोंडा व बस्ती के रास्ते रात 10.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

स्टेशन पर उमड़ी भीड़, गोरखधाम में सीट के लिए धक्कामुक्की

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली जाने वाले यात्री तो गोरखधाम एक्सप्रेस में सीट के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए। शाम को 4.35 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन में सीट के लिए लोगों को धक्कामुक्की करनी पड़ी। इसके बाद भी कुछ लोगों को सीटें नहीं मिली। वे प्लेटफार्म पर ही छूट गए। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगते ही लाइन में लगे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया तो जनरल बोगियों में लोग लाइन लगाकर चढऩे लगे। अंत में लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वे बोगियों में चढऩे के लिए धक्कामुक्की करने लगे। कुछ ही देर में पूरी बोगी पैक हो गई। बड़हलगंज के मनोज, कुशीनगर के कमलेंद्र परिवार को लेकर परेशान रहे। उनका कहना था कि वे लाइन में पीछे लगे थे, इसलिए सीट नहीं मिल पाई। महिला बोगी भी पूरी तरह से भर गई है। अब दूसरी ट्रेन से जाएंगे। चौरीचौरा के शाहिद ने बताया कि सुबह तत्काल के लिए लाइन में लगा था, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिला। किसी भी ट्रेन में कंफर्म आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा। जानकारों का कहना है कि होली पर्व पर दिल्ली व मुंबई के लिए पर्याप्त स्पेशल ट्रेनें नहीं चलने और ट्रेनों के निरस्तीकरण से परेशानी बढ़ी है। 31 मार्च तक यही स्थिति रहेगी।

गोरखधाम में कम हो गई हैं जनरल की दो बोगियां

गोरखधाम एक्सप्रेस के रेक में अति आधुनिक एलएचबी कोच लग रहे हैं। यात्रा आरामदायक व सुविधाजनक हो गई है, लेकिन जनरल की दो बोगियां कम हो जाने से आम यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अब इस ट्रेन में 24 की जगह 22 कोच ही लग रहे हैं। एलएचबी के रेक में अधिकतम 22 कोच से अधिक नहीं लग सकते हैं।

आज की फ्लाइट (24 मार्च 2019)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11:10 बजे

प्रस्थान - सुबह 11:40 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12:25 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 12:55 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03:05 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03:30 बजे

बंगलुरु के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 2:30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद  3:00 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.