विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Free Silai Machine Yojana: महिलाओं के बड़े काम की है यह योजना, लाभ लेने के लिए जरूरी है ये दस्तावेज

By Pragati ChandEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:14 PM (IST)

Free Silai Machine Yojana 2022 पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही ...और पढ़ें

Free Silai Machine Yojana: मुफ्त में सिलाई मशीन लेने के लिए करें आवेदन। फोटो: इंटरनेट मीडिया।
Free Silai Machine Yojana: मुफ्त में सिलाई मशीन लेने के लिए करें आवेदन। फोटो: इंटरनेट मीडिया।

गोरखपुर, जागरण टीम। Free Silai Machine Yojana 2022: सरकार महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई मशीन योजना लेकर आई है। भारत सरकार (Indian Government) द्वारा दिए जा रहे इस तोहफे का इस्तेमाल कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इससे उनको रोजगार का अवसर मिलेगा। सरकार की ओर से आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में मुफ्त राशन (Free ration), पीएम फसल बीमा योजना (PM Crop Insurance Scheme), किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) सहित तमाम योजनाएं शामिल हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने सिलाई मशीन योजना भी शुरू की है। इस योजना से शहर व ग्रामीण सभी महिलाओं को लाभ होगा। फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आप किस तरह आवेदन कर सकती हैं।

आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं

महिलाएं अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही हैं। ऐसे में सरकार उनकी हर तरह से मदद करने के लिए प्रयासरत है। महिलाएं खुद का काम कर सकें इसके लिए उन्हें मुफ्त सिलाई मशीन दी जा रही है। इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। ऐसे में शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

ये है पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए।
  • श्रमिक महिलाओं के पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हों।

Free Silai Machine Yojana लिए जरूरी है ये दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र।

Free Silai Machine Yojana के लिए कैसे करें आवेदन

  • मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • अब फार्म में अपनी पूरी जानकारी भरना होगा।
  • सभी दस्तावेज व अपनी फोटो को लगाना होगा।
  • इसके बाद संबंधित कार्यालय में जाकर इस फार्म को सबमिट करना होगा।
  • यहां सत्यापन के बाद आपको मुफ्त में सिलाई मशीन जारी कर दी जाएगी।

Koo App

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में महिलाओं के नेतृत्व का प्रतिशत 46% है। 2021-22 में GeM पर महिला उद्यमियों की 500% वृद्धि। #8YearsOfWomenEmpowerment

View attached media content

- MyGov Hindi (@mygovhindi) 9 June 2022