Move to Jagran APP

गोरखपुर : आठ लाख से अधिक कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन आज से

प्रथम चरण में प्रदेश सरकार ने अप्रैल से नवंबर 2020 तक निश्शुल्क राशन वितरित किया था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जिस जरूरतमंद परिवार को राशन नहीं मिला है उसकी सूचना निगरानी समितियां जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। दूसरे चरण में निश्शुल्क वितरण 20 से 30 जून तक होगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 12:30 PM (IST)
गोरखपुर : आठ लाख से अधिक कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन आज से
गोरखपुर में आज से म‍िलेगा आठ लाख से अधिक कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों को रविवार से निश्शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। जिले में करीब 8.10 लाख कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसी के साथ निश्शुल्क राशन वितरण का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा। करीब एक लाख 26 हजार 392 अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से अप्रैल, मई व जून के लिए तीन किलो चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के निर्देश पर निश्शुल्क राशन वितरण का दूसरा चरण रविवार से

प्रथम चरण में प्रदेश सरकार ने अप्रैल से नवंबर 2020 तक निश्शुल्क राशन वितरित किया था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जिस जरूरतमंद परिवार को राशन नहीं मिला है, उसकी सूचना निगरानी समितियां जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन ऐसे लोगों को राशन उपलब्ध कराएगा। दूसरे चरण में निश्शुल्क वितरण 20 से 30 जून तक होगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम राशन मिलेगा। इसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल होगा।

प्रति सदस्य पांच किलो राशन म‍िलेगा

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति सदस्य पांच किलो राशन दिया जाएगा। 8.10 लाख कार्डधारकों के परिवार के करीब 33.43 लाख सदस्यों को निश्शुल्क राशन योजना का लाभ मिलेगा। सभी दुकानों पर खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है। जिला पूर्ति विभाग की ओर से वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी उसी कोटे की दुकान से मिलेगी, जहां उनका नाम दर्ज होगा।

निश्शुल्क राशन वितरण के दूसरे चरण में 20 से 30 जून तक 8.10 लाख कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राशन वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। - आनंद कुमार स‍िंह , जिलापूर्ति अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.