Move to Jagran APP

बोले पूर्व मंत्री, जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही है सपा

सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को पहली ही कैबिनेट की बैठक में समाप्त कर दिया जाएगा और युवाओं को स्थाई रोजगार देने का काम किया जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:23 PM (IST)
बोले पूर्व मंत्री, जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही है सपा
सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी।

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के रजला, अमेठी, बलुआ में जनसंपर्क और चौपाल आयोजित किया गया। सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सबसे बड़ा कार्य है जनता का विश्वास जीतना। यह तब होता है जब आप जनता से किए वादे को पूरा करते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में जो भी वादा किया उसे पूरा कर दिखाया। जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से असंतुष्ट है। जनता के साथ इस सरकार ने  छल किया है।

loksabha election banner

प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को पहली ही कैबिनेट की बैठक में समाप्त कर दिया जाएगा और युवाओं को स्थाई रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने ग्राम छेरिहा, केशोबारी, लखनचंद, सिरजम देई, छितई टोला, सिरजम, भगुवा, तेंदुआ इटवा, बनकटिया गुडरी आदि गांव में जनसंपर्क किया गया।

नेशनल कांग्रेस पार्टी ने किया जनसंपर्क

एनसीपी के प्रत्याशी अशोक कुमार यादव के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने सुभाष चौक पर बुधवार को नुक्कड़ सभा में पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया। कहा कि देवरिया की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। झूठे वादे कर यहां के नेता वोट लेते रहे लेकिन विकास कार्य नहीं किया। प्रदेश में कानून का राज नहीं है।  जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र,राजीव प्रसाद, ङ्क्षवध्याचल प्रसाद मौजूद रहे।

धान की खरीद न होने से किसान परेशान

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। जायला लेने के बाद उन्‍होंने कहा कि धान क्रय केंद्र पर किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बिचौलिए के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं। प्रक्रियागत खामियों का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। किसानों को नौकरशाही के चंगुल में फंसा दिया गया है। आनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के सेमरौना, रामचक और एकला मिश्रौलिया केंद्र खुलने के बाद भी शो-पीस बनकर रह गए हैं। अब तक पूरे जनपद में धान की खरीदारी के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। किसानों को अगर इसी तरह परेशान किया गया तो पार्टी चैन से नहीं बैठेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से किया संवाद

देवरिया सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यकर्ता व नेता गौरीबाजार के खैरा बनुआ, रसौली, पिपरिया, बभनौली, मोहन मठ गांव में पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी मुकुुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी के पक्ष में लोगों से संवाद किया। डा.राजेश यादव, अनिल सोनकर, राजेंद्र यादव, बबलू राय, विनोद, मनोज कुमार सोनकर, वंदना ङ्क्षसह की उपस्थिति रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.